Paytm के खिलाफ नए मामलों की जांच नहीं कर रहा ED

ED ने बुधवार को Paytm को चलाने वाली One 97 Communications और पेमेंट सॉल्यूशंस फर्म PayU के कुछ परिसरों की तलाशी ली थी

Paytm के खिलाफ नए मामलों की जांच नहीं कर रहा ED

ED ने कुछ मर्चेंट्स के खिलाफ हो रही जांच को लेकर Paytm से जानकारी मांगी है

ख़ास बातें
  • चीन के अलीबाबा ग्रुप की वन 97 कम्युनिकेशन में हिस्सेदारी है
  • ED ने हाल ही में कुछ क्रिप्टो एक्सचेंजों को नोटिस दिए थे
  • इन एक्सचेंजों की मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में जांच होगी
विज्ञापन
पेमेंट सर्विसेज प्रोवाइडर Paytm ने कहा है कि कंपनी के परिसरों की बुधवार को एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की तलाशी किसी नई जांच से नहीं जुड़ी। ED ने कुछ मर्चेंट्स के खिलाफ हो रही जांच को लेकर Paytm से जानकारी मांगी है। ED ने बुधवार को Paytm को चलाने वाली One 97 Communications और पेमेंट सॉल्यूशंस फर्म PayU के कुछ परिसरों की तलाशी ली थी। इस महीने की शुरुआत में भी इन फर्मों की जांच की गई थी।

इस बारे में कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि ED की इस तलाशी में किसी नई जानकारी की जांच नहीं की गई। ED ने कुछ मर्चेंट्स के बारे में विभिन्न पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स से जानकारी मांगी है। प्रवक्ता ने कहा, "हमने जरूरी जानकारी उपलब्ध करा दी है।" इस महीने की शुरुआत में बेंगलुरु में Paytm और PayU के छह परिसरों की तलाशी ली गई थी। ED ने बताया था कि उसने कुछ ऑनलाइन पेमेंट गेटवेज के परिसरों पर छापे मारे हैं। इनमें Paytm, Razorpay और Cashfree शामिल हैं। 

Paytm ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा था, "ED ने ऐसे मर्चेंट्स के बारे में जानकारी मांगी है जिन्हें हम पेमेंट प्रोसेसिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराते हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि ये मर्चेंट्स अलग एंटिटीज हैं और इनमें से कोई हमारे ग्रुप की एंटिटी नहीं है।" पेटीएम ने बताया था कि ED ने उसकी या उसके ग्रुप की एंटिटीज से जुड़ी किसी मर्चेंट को ब्लॉक करने का निर्देश नहीं दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ED ने चीन के नागरिकों से जुड़े कुछ मर्चेंट एकाउंट्स में रखा लगभग 17 करोड़ रुपये का फंड जब्त किया है। ED ने ये छापे प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मारे थे। 

चीन के अलीबाबा ग्रुप की वन 97 कम्युनिकेशन में हिस्सेदारी है। ED ने हाल ही में क्रिप्टो एक्सचेंजों CoinDCX, WazirX और CoinSwitch Kuber को नोटिस दिए थे। इन एक्सचेंजों की मनी लॉन्ड्रिंग और फॉरेन एक्सचेंज कानून के उल्लंघन के मामलों में जांच होगी। ED के अलावा फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) से जुड़ी अथॉरिटीज भी जांच का हिस्सा होंगी। CoinSwitch के प्रवक्ता ने Gadgets 360 को बताया था, "क्रिप्टो सेगमेंट शुरुआती दौर की एक इंडस्ट्री है और इसमें काफी संभावना है। हमें विभिन्न सरकारी एजेंसियों से प्रश्न मिले हैं।"  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Payment, Services, ED, Paytm, Solutions, Investigation, Loan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »