पाकिस्तान इंटरनेट के मामले में सबसे पिछड़ा देश- रिपोर्ट

पाकिस्तान की लगभग 15% आबादी के पास अभी भी इंटरनेट की पहुंच नहीं है।

पाकिस्तान इंटरनेट के मामले में सबसे पिछड़ा देश- रिपोर्ट

पाकिस्तान की लगभग 15% आबादी के पास अभी भी इंटरनेट की पहुंच नहीं है।

ख़ास बातें
  • पाकिस्तान में हाल घड़ी मचे बवाल के बीच एक और रिपोर्ट आई है
  • यहां की जनसंख्या तक इंटरनेट की पहुंच अभी तक भी बहुत अधिक नहीं है
  • पाकिस्तान की लगभग 15% आबादी के पास अभी भी इंटरनेट की पहुंच नहीं है
विज्ञापन
पाकिस्तान को इंटरनेट के इस्तेमाल और डिजिटल सर्विसेज को बढ़ावा देने के मामले में सबसे पिछड़ा देश बताया गया है। 2022 में पाकिस्तान इंटरनेट उपलब्धता और डिजिटल गवर्नेंस के मामले में विश्व में सबसे पीछे पाया गया है। यानि कि यहां की जनसंख्या तक इंटरनेट की पहुंच अभी तक भी बहुत अधिक नहीं है, और साथ ही सरकारी कार्यों में भी इंटरनेट टेक्नोलॉजी का बहुत अधिक इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। 

पाकिस्तान में इंटरनेट और डिजिटल सर्विसेज की लोगों तक पहुंच में बड़ी कमी पाई गई है। हमारी सहयोगी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, 'बाइट्स फॉर ऑल' (Bytes For All), जो कि मानवाधिकारों से जुड़ा एक संगठन है, की ओर से Pakistan's Internet Landscape 2022 नामक रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि 2022 के अंदर पाकिस्तान की पॉपुलेशन के पास इंटरनेट और डिजिटल सर्विसेज की पहुंच कहां तक है। रिपोर्ट कहती है कि देश के पैमाने पर देखें तो कुछ हद तक इंटरनेट उपलब्धता बढ़ी है, लेकिन विश्व पैमाने पर देखें तो पाकिस्तान की परफॉर्मेंस सबसे खराब रही है। यहां तक कि एशिया महाद्वीप में भी पाकिस्तान की स्थिति इस मामले में बहुत खराब है। 

पाकिस्तान की लगभग 15% आबादी के पास अभी भी इंटरनेट की पहुंच नहीं है। साथ ही इतनी आबादी के पास मोबाइल और टेलीकॉम सर्विसेज की भी पहुंच नहीं है। रिपोर्ट में शामिल किए गए एशिया के 22 देशों की सूचि में पाकिस्तान सबसे आखिरी स्थान पर आया है। वहीं, विश्व उपलब्धता के मामले में यह 79वें स्थान पर बताया गया है। 

इसके साथ ही यहां लिंग के आधार पर भी इंटरनेट और मोबाइल फोन की उपलब्धता में भी बड़ा अंतर पाया गया है। यानि कि यहां कि महिलाओं के पास पुरुषों की अपेक्षा डिजिटल सर्विसेज और मोबाइल एक्सेस बहुत कम है। सर्वे में पाया गया कि पाकिस्तान में इंटरनेट एक्सेस का प्रतिशत पुरुषों में 75% है जबकि महिलाओँ में यह इसका आधा है। इसके अलावा, यहां बताया गया है कि पाकिस्तान में साइबर क्राइम में भी बढोत्तरी हुई है। 2022 के अंत तक देश में 1 लाख से अधिक इस तरह की शिकायतें दर्ज की गईं। यह संख्या पिछले 5 सालों में सबसे अधिक बताई गई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »