• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • शहरों में 10 में 8 महिलाएं इंटरनेट इस्तेमाल में आगे, लेकिन साइबर सेफ्टी को लेकर टेंशन!

शहरों में 10 में 8 महिलाएं इंटरनेट इस्तेमाल में आगे, लेकिन साइबर सेफ्टी को लेकर टेंशन!

LocalCircles ने भारतीय महिलाओं के बारे में एक सर्वे जारी किया है।

शहरों में 10 में 8 महिलाएं इंटरनेट इस्तेमाल में आगे, लेकिन साइबर सेफ्टी को लेकर टेंशन!

सर्वे में कहा गया है कि 10 में से 8 शहरी महिलाएं कई तरह के कामों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर रही हैं।

ख़ास बातें
  • यह सर्वे भारत के 301 शहरी जिलों में किया गया है।
  • सर्वे कंपनी को 23000 प्रतिक्रियाएँ प्राप्त हुई बताई गई हैं।
  • 39% प्रतिक्रियाएँ महिलाओं द्वारा दी गई थीं।
विज्ञापन
भारत में महिलाओं की स्थिति सामाजिक, आर्थिक और अन्य क्षेत्रों में बहुत अच्छी नहीं मानी जाती है, लेकिन एक ताजा सर्वे में इस संबंध में कुछ अच्छे संकेत मिले हैं। सर्वे करने वाले प्लेटफॉर्म लोकल सर्कल्स की ओर से कहा गया है कि भारत में 10 में 8 शहरी महिलाएं इंटरनेट का इस्तेमाल कर रही हैं, जो कि एक अच्छी बात है। यानि कि शहरी महिलाओं का डिजिटल उपकरणों का विभिन्न तरह के कामों में इस्तेमाल करने का ये आंकड़ा काफी अच्छा है। लेकिन साथ ही सर्वे में कुछ ऐसे मुद्दे भी सामने आए हैं जिनसे महिलाएं शहरी क्षेत्रों में भी अब तक काफी जूझ रही हैं। 

LocalCircles ने भारतीय महिलाओं के बारे में एक सर्वे जारी किया है। शहरी महिलाओं की जिन्दगी से जुड़ा ये सर्वे महिलाओं की स्थिति के बारे में काफी कुछ बताता है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे में कहा गया है कि 10 में से 8 शहरी महिलाएं कई तरह के कामों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर रही हैं। लेकिन साथ ही ऑनलाइन शोषण, दुर्व्यवहार और ट्रोलिंग का शिकार भी बहुत सी महिलाएं होती हैं। सर्वे के माध्यम से महिलाओं ने इसके खिलाफ एक्शन लिए जाने की बात भी कही है। 

इंटरनेट के इस्तेमाल से संबंधित जो बातें इसमें सामने आई हैं, उसमें 76% महिलाएं इंटरनेट का इस्तेमाल अपने परिवार, दोस्तों और चाहने वालों से जुड़े रहने के लिए करती हैं। वहीं, 57% महिलाएं इंटरनेट का इस्तेमाल विभिन्न तरह की जानकारियां पाने के लिए करती हैं। इस प्रतिशत में मनोरंजन के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना भी शामिल है। 

यहां पर इंटरनेट पर साइबर सुरक्षा को लेकर महिलाओं द्वारा पुरजोर तरीके से आवाज उठाई गई है। सर्वे में शामिल 83% महिलाओं का कहना है कि उनके लिए इंटरनेट के इस्तेमाल को और अधिक सुरक्षित बनाया जाना चाहिए। जिसमें कि उन्हें ट्रोलिंग, हैरासमेंट, बुरे व्यवहार, फ्रॉड आदि का सामना न करना पड़े। 

यह सर्वे भारत के 301 शहरी जिलों में किया गया है। इसके लिए सर्वे कंपनी को 23000 प्रतिक्रियाएँ प्राप्त हुई बताई गई हैं। इनमें से 61% प्रतिक्रियाएँ पुरूषों द्वारा दी गई थीं। जबकि 39% प्रतिक्रियाएँ महिलाओं द्वारा दी गई थीं। इनमें से 48% प्रतिक्रिया देने वाले लोग टिअर 1 जिले से थे, 35% टिअर 2 से, और 17% टिअर 3 व 4 जिलों से थे। लोकल सर्कल्स का कहना है कि वह इस सर्वे में सामने आए नतीजों को केंद्रीय मंत्रालयों के साथ भी साझा करेगा जिसमें गृह मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मिनिस्ट्री आदि शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LocalCircles, Survey, internet use, india women survey
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »