इंतज़ार खत्म! 15 अगस्त को लॉन्च होगा Ola का इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ola Scooter इलेक्ट्रिक की कीमत का ऐलान अभी नहीं किया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स से संकेत मिलते हैं कि इसकी कीमत 80,000 रुपये से 1,00,000 रुपये के बीच हो सकती है। 

इंतज़ार खत्म! 15 अगस्त को लॉन्च होगा Ola का इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ola Electric Scooter में Etergo AppScooter के समान फीचर्स हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • Ola Electric Scooter को 15 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
  • मात्र 499 रुपये में आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं बुक
  • Etergo Appscooter के समान हो सकते हैं फीचर्स
विज्ञापन
ओला स्कूटर इलेक्ट्रिक (Ola Scooter Electric) का भारत में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है और अब, कंपनी ने इसके लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है। माना जा रहा है कि ओला का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric two-wheeler) सेगमेंट में क्रांति लाने की क्षमता रखता है। फिलहाल Ola Scooter के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन यह तय है कि कंपनी इस इस स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2021) में लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसकी जानकारी खुद कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल ने दी है। 

भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने ट्वीट कर अपने फैंस को जबरदस्त बुकिंग रिस्पॉन्स के लिए धन्यवाद दिया और साथ ही लोगों के इंतज़ार को खत्म करते हुए Ola Scooter के लॉन्च की तारीख का खुलासा भी किया। कंपनी अपने आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर को 15 अगस्त को लॉन्च करने की योजना बना रही है। भाविश ने आगे लिखा कि वे जल्द इस स्कूटर के स्पेसिफिकेशन्स और अन्य जानकारियों से पर्दा उठाएंगे। फिलहाल ओला स्कूटर इलेक्ट्रिक रिज़र्वेशन के लिए उपलब्ध है और इसे मात्र 499 रुपये में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किया जा सकता है। 

पिछले हफ्ते, भाविश ने फैंस से पूछा था कि वे अपना स्कूटर किस तरह खरीदना पसंद करेंगे। इसमें उन्होंने दो विकल्प दिए - ऑनलाइन / होम डिलिवरी या फिज़िकल डीलरशिप / स्टोर। इस पोल में 60.1 प्रतिशत लोगों ने पहले विकल्प को चुना। कंपनी का कहना है कि स्कूटर की डिलिवरी के लिए कंपनी ‘डायरेक्ट-2-कंज्यूमर' (D2C) मॉडल अपनाने वाली है और इसके तहत कंपनी सीधे ग्राहक के घर पर स्कूटर की डिलिवरी करेगी। इसके लिए कंपनी अलग से लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट भी बनाएगी।

Ola Scooter खरीद के लिए 10 कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराए जाएंगे। इन स्कूटर्स में ब्लैक और ब्लू कलर में मैट और ग्लॉस फिनिश ऑप्शन के साथ-साथ रेड, पिंक और यैलो जैसे वाइब्रेंट शेड भी मौजूद होंगे।

ओला स्कूटर की कीमत का ऐलान अभी नहीं किया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स से संकेत मिलते हैं कि इसकी कीमत 80,000 रुपये से 1,00,000 रुपये के बीच हो सकती है। 

इसके अलावा यह भी बताते चलें कि ओला ने पिछले महीने के मध्य में इस स्कूटर के लिए प्री-बुकिंग खोली थी और इस बुकिंग के खुलने के महज 24 घंटे के अंदर ओला स्कूटर को 1 लाख से ज्यादा प्री-बुकिंग प्राप्त हुई।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »