Infinix ने हाल ही में भारत में Infinix GT 50 Pro लॉन्च किया था। इस फोन की तुलना कीमत के लिहाज से Samsung Galaxy S26 FE और Oppo Reno 16 से हो रही है।
Photo Credit: Infinix/Samsung/Oppo
Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16
Infinix ने हाल ही में भारत में Infinix GT 50 Pro लॉन्च किया था। इस फोन की तुलना कीमत के लिहाज से Samsung Galaxy S26 FE और Oppo Reno 16 से हो रही है। Infinix GT 50 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्टीमेट प्रोसेसर, Galaxy S26 FE में Exynos 2500 प्रोसेसर और Reno 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। आइए Infinix GT 50 Pro, Samsung Galaxy S26 FE और Oppo Reno 16 के बीच तुलना करके डिटेस से जानते हैं।
कीमत और स्टोरेज
Infinix GT 50 Pro का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹69,999 में लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy S26 FE का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹79,999 में आता है। जबकि Oppo Reno 16 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹66,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹72,999 है।
डिस्प्ले
Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1208x2644 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है।
Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है।
वहीं Oppo Reno 16 में 6.32 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम
Infinix GT 50 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्टीमेट प्रोसेसर है। वहीं यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 के साथ आता है।
Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 पर काम करता है।
जबकि Oppo Reno 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। जबकि एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है।
कैमरा सेटअप
Infinix GT 50 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy S26 FE के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ अल्ट्रावाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Oppo Reno 16 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी बैकअप
Infinix GT 50 Pro में 6,500mAh की बैटरी आती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy S26 FE में 4900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
जबकि Oppo Reno 16 में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,700mAh की बैटरी दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे