OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस

हाल ही में चीन में पेश किए गए OnePlus 16 की यह जगह ले सकता है। OnePlus 16 में 6.78 इंच FHD+ डिस्प्ले (2,772 × 1,272 पिक्सल्स) 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट दिया गया है

OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस

हाल ही में चीन में OnePlus 16 को पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में वाइड स्क्रीन से गेमिंग में बेहतर व्यू मिल सकता है
  • हाल ही में चीन में पेश किए गए OnePlus 16 की यह जगह ले सकता है
  • OnePlus 16 में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में वाइड डिस्प्ले हो सकता है। OnePlus 17 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में चीन में पेश किए गए OnePlus 16 की यह जगह ले सकता है। आगामी स्मार्टफोन में गेमिंग और अन्य कंटेंट के लिए बेहतर व्यू देने पर फोकस किया जा सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है कि अगले वर्ष लॉन्च किए जाने वाले हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन्स में OnePlus 17 भी शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइस पिछले वर्जन की तुलना में महंगा हो सकता है। OnePlus के बहुत से स्मार्टफोन्स में टॉल, नैरो डिस्प्ले वाला फॉर्मेट दिया गया है। OnePlus 17 के साथ इस ट्रेंड को बदला जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन में वाइड स्क्रीन से गेमिंग के दौरान बेहतर व्यू उपलब्ध कराने पर फोकस हो सकता है। हाल ही में पेश किए गए OnePlus 16 में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। 

इससे पहले एक अन्य टिप्सटर ने बताया था कि OnePlus 15T की जगह एक वाइड स्क्रीन वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 16 को भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च नहीं किया गया है। भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च की तैयारी है। चीन में पेश किए गए OnePlus 16 में 6.78 इंच FHD+ डिस्प्ले (2,772 × 1,272 पिक्सल्स) 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के  पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलता है। 

OnePlus 16 की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 9,000 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले महीने चीन में OnePlus Ace 7 सीरीज को पेश किया गया है। इस सीरीज में में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल है। इन स्मार्टफोन्स में 9,000 mAh की बैटरी दी गई है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  2. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  3. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  4. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  6. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  7. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  8. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  9. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  10. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »