दिल्ली समेत देश के कई शहरों में AQI बढ़ने के बीच ₹5,000 से कम में आने वाले 6 Air Purifiers के ऑप्शन देख सकते हैं। इनमें Qubo, Motorola, Honeywell, Nexlev, Pigeon और Eureka Forbes के मॉडल शामिल हैं।
₹5,000 से कम में Qubo, Motorola, Honeywell और Eureka Forbes के Air Purifiers के ऑप्शन
Best Air Purifiers Under 5000 in India: दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब स्तर पर पहुंच गई है। दिवाली के बाद देश के कई शहरों में भी AQI में बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में घर के अंदर हवा को साफ रखने के लिए Air Purifier की जरूरत महसूस हो रही है। हालांकि, हर कोई महंगे Air Purifier पर 10 से 15 हजार रुपये खर्च नहीं करना चाहता। अगर आपका बजट 5,000 रुपये से कम है या आप पहले से मौजूद बड़े Air Purifier के साथ एक सेकंडरी या एड-ऑन मशीन लेना चाहते हैं, तो बाजार में कुछ ऑप्शन मौजूद हैं। इनमें HEPA H13 फिल्टर, Activated Carbon Filter और 130 से 152 m³/h तक CADR वाले मॉडल शामिल हैं। यहां हम ऐसे ही 6 Air Purifiers के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें छोटे बेडरूम, स्टडी रूम या पर्सनल स्पेस के लिए देखा जा सकता है।
Qubo Neo में 3-Layer Filtration System दिया गया है। इसमें Pre-Filter, Activated Carbon Filter और True HEPA H13 Filter मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसका HEPA फिल्टर धूल, परागकण, एलर्जी पैदा करने वाले कण, धुआं और PM2.5 जैसे बारीक प्रदूषकों को पकड़ने में मदद करता है। इसका CADR 130 m³/h है और इसे 200 sq. ft. तक के कमरे के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Sleep Mode दिया गया है, जिससे रात में कम आवाज के साथ हवा को फिल्टर किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें अलग-अलग जरूरत के हिसाब से फैन की स्पीड कंट्रोल करने और बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक का फीचर भी मिलता है। इसके साथ 1 साल की ब्रांड वारंटी मिलती है।
Motorola AirShield 150 में HEPA फिल्टर के साथ 3D Circulation Air Flow Technology दी गई है। इसका CADR 150 m³/h है और कंपनी इसे 190 sq. ft. तक के कमरे के लिए सही बताती है। इसमें तीन फैन स्पीड सेटिंग्स मिलती हैं। यूजर जरूरत के हिसाब से हवा की सफाई की स्पीड बदल सकते हैं। इसके अलावा इसमें टच कंट्रोल, LED डिस्प्ले, साइलेंट मोड, टाइमर, चाइल्ड लॉन्च और ऑटोमैटिक शट ऑफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका शोर का लेवल 50dB और पावर की खपत 18W बताई गई है। यह 2.4kg वजनी है और साइज 20.5 x 31.3 x 20.8 cm है।
Honeywell Air Touch V1 में 3-Stage Filtration System मिलता है। इसमें Pre-Filter, H13 HEPA Filter और Activated Carbon Filter दिया गया है। इसका CADR 152 m³/h है और यह 235 sq. ft. तक के कमरे को कवर कर सकता है। कंपनी के मुताबिक, यह एक घंटे में पांच बार कमरे की हवा को फिल्टर कर सकता है। इसमें लो स्पीड पर 29dB का नॉइस लेवल मिलता है, जिससे रात में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी पावर खपत 12W है और वजन करीब 1.5kg है। कंपनी फिल्टर की लाइफ 9,000 घंटे तक बताती है। इसके अलावा इसमें दो साल की प्रोडक्ट वारंटी मिलती है।
Nexlev AP-03 में भी 3-Layer Filtration System दिया गया है। इसमें Pre-Filter, HEPA 13 और Activated Carbon Filter शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इसका HEPA 13 फिल्टर 0.3 माइक्रोन तक के 99.99% कणों को पकड़ सकता है। इसमें 360-डिग्री एयर इनटेक और BLDC मोटर मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह हर घंटे 1,200 sq. ft. तक हवा को फिल्टर कर सकता है और 220 sq. ft. तक के कमरे के लिए डिजाइन किया गया है। इसका Noise Level 24dB से कम बताया गया है। इसमें तीन फैन मोड्स, ऑटो टाइमर, चाइल्ड लॉक, फिल्टर इंडिकेटर और अरोमा पैड जैसे फीचर्स मिलते हैं। अरोमा पैड पर एसेंशियल ऑयल डालकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ 1 साल की वारंटी मिलती है, जिसे रजिस्ट्रेशन के बाद मोटर और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स के लिए एक साल और बढ़ाया जा सकता है।
Pigeon PG Air Purifier Pro में 3-Stage Filtration System दिया गया है। इसमें Pre-Filter और H13 HEPA Filter मिलता है। इसका CADR 152 m³/h है और यह 235 sq. ft. तक के कमरे के लिए सही है। कंपनी के मुताबिक, इसका फिल्टर 99.99% तक धूल और हवा में मौजूद बारीक कणों को पकड़ सकता है। इसमें एयर क्वालिटी इंडिकेटर दिया गया है, जिससे कमरे की हवा की स्थिति का पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा ऑटोमैटिक शट ऑफ और पोर्टेबल डिजाइन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसका साइज 25.5 x 36 x 25.5 cm और वजन 4.5kg है।
Eureka Forbes 150 Surround 360 में 360-डिग्री एयर इनटेक टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे यह चारों तरफ से हवा खींचकर फिल्टर कर सकता है। इसमें 3-Stage Filtration System मिलता है, जिसमें Pre-Filter, Activated Carbon Filter और True HEPA H13 Filter शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इसका CADR 150 m³/h है और यह 200 sq. ft. तक के कमरे के लिए सही है। इसका HEPA फिल्टर 0.1 माइक्रोन तक के बारीक कणों को पकड़ने का दावा करता है। इसमें तीन फैन स्पीड सेटिंग्स और 2, 4 और 6 घंटे के टाइमर ऑप्शन्स मिलते हैं। कंपनी ने इसका नॉइस लेवल 55dB से कम बताया है। इसकी पावर खपत 10W है और वजन करीब 1.5kg है। कंपनी इसके फिल्टर की लाइफ दो साल तक बताती है।
इन छहों Air Purifiers में अलग-अलग फिल्ट्रेशन और एयर डिलीवरी क्षमता मिलती है। अगर आप छोटे बेडरूम या स्टडी रूम के लिए एयर प्यूरीफायर खरीद रहे हैं, तो कमरे के साइज के साथ CADR भी जरूर देखें। इसके अलावा HEPA फिल्टर की उपलब्धता, उसे बदलने की कीमत और मशीन के नॉइस लेवल को भी नजरअंदाज न करें। ये बजट मॉडल छोटे कमरे या सेकंडरी इस्तेमाल के लिए देखे जा सकते हैं, लेकिन इन्हें पूरे घर की हवा साफ करने वाला ऑप्शन नहीं समझना चाहिए।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
Jio vs Airtel vs Vi: अनलिमिटेड कॉल, डाटा के कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं, जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!