पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने 15,139 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने कहा कि उसने लगातार तीसरे महीने में बिक्री में ग्रोथ दर्ज की है। इसके पीछे कामकाज में सुधार और रिटेल नेटवर्क को मजबूत बनाना प्रमुख कारण हैं। वाहन पोर्टल के डेटा के अनुसार, मई में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री की महीना-दर-महीना आधार पर ग्रोथ लगभग 15 प्रतिशत की रही है।
चौथी तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 56.8 प्रतिशत घटकर लगभग 265 करोड़ रुपये का है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में यह लगभग 611 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही में कंपनी की कुल इनकम 304 करोड़ रुपये की है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा लगभग 728 करोड़ रुपये का था। पिछले फाइनेंशियल ईयर में ओला इलेक्ट्रिक का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस 1,833 करोड़ रुपये का रहा है।
यह इनवेस्टमेंट Ola Electric की दो सब्सिडियरीज - Ola Cell Technologies और Ola Electric Technologies के जरिए किया जाएगा। इस इनवेस्टमेंट को एक वर्ष के अंदर पूरा किया जाना है। इन दोनों सब्सिडियरीज में Ola Electric की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस महीने की शुरुआत में Ola Electric के S1 X+ (5.2 kWh) इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन दिया गया है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) से सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के तहत अप्रूवल मिला है। S1 X+ (5.2 kWh) में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया 4680 Bharat Cell बैटरी पैक दिया गया है। इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक सेटअप है। S1 X+ 5.2 kWh की टॉप स्पीड लगभग 125 kmph की है।
अप्रैल में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के रजिस्ट्रेशंस लगभग 22 प्रतिशत घटकर लगभग 1,48,000 यूनिट्स के रहे हैं। TVS Motor ने बिक्री में 24 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद इस मार्केट में पहला स्थान हासिल किया है। इस कंपनी ने 37,661 यूनिट्स की बिक्री की है और इसका मार्केट शेयर लगभग 25 प्रतिशत का है। पिछले महीने Bajaj Auto के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री लगभग 29 प्रतिशत घटकर 32,883 यूनिट्स की रही है।
Simple Ultra का प्राइस 2.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी ने इसकी सिंगल चार्ज में IDC रेंज 400 किलोमीटर होने का दावा किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। यह 2.77 सेकेंड्स में 0 से 40 kmph पर पहुंच सकता है। Simple Ultra की टॉप स्पीड लगभग 115 kmph की है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल के चार लेवल दिए गए हैं।
S1 X+ 5.2 kWh में 11 kW की मिड-ड्राइव मोटर के साथ इंटीग्रेटेड मोटर कंट्रोल यूनिट दी गई है। इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक सेटअप है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड लगभग 125 kmph की है। S1 X+ 5.2 kWh का सीमित अवधि के लिए प्राइस 1,29,999 (एक्स-शोरूम) का है। इसके प्राइस में 15 अप्रैल के बाद बदलाव किया जाएगा।
Ola Electric की मार्च में बिक्री महीना-दर-महीना आधार पर 150 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है। कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के रजिस्ट्रेशंस मार्च में बढ़कर 10,117 यूनिट्स के रहे हैं। फरवरी में कंपनी ने 3.973 यूनिट्स की बिक्री की थी। ओला इलेक्ट्रिक ने मार्च में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के कुल 10 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशंस की उपलब्धि भी हासिल की है।
देश में मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट (29 मार्च तक) वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 17.3 प्रतिशत बढ़कर लगभग 13.5 लाख यूनिट्स का रहा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इस सेगमेंट में लगभग 11 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी। TVS Motor ने लगभग 3,30,145 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
कंपनी ने इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर डिस्काउंट को तीन हिस्सों में बांटा है। इसमें 6,500 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट और 3,500 रुपये की वैल्यू वाली एक्सटेंडेड कंपोनेंट्स वॉरंटी शामिल है। इस डिस्काउंट के साथ Rizta S का प्राइस 1,04,758 रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) से शुरू होगा।
BaaS का ऑप्शन चुनने पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कॉस्ट कम हो जाती है और कंपनी की ओर से कस्टमर्स को लंबी अवधि की बैटरी एश्योरेंस की भी पेश की जाती है। हालांकि, इसमें बैटरी के लिए अलग से रेंटल चुकाना होता है। इस ऑप्शन के बिना Orbiter V1 का प्राइस 84,500 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) का होगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.8 kWh और 3.1 kWh के बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध है।
ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि इस प्रोग्राम में कंपनी के कस्टमर्स अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को अपग्रेड कर सकेंगे। इसमें कंपनी के मौजूदा कस्टमर्स को नए Gen 3 S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और Roadster इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर 50,000 रुपये तक के बेनेफिट्स मिलेंगे। इनमें 4680 भारत सेल वेरिएंट्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल होंगे।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के शुरुआती 10,000 कस्टमर्स को 4,299 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। इस डिस्काउंट के बाद इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 87,100 रुपये का है। देश में यह मैटेलिक बॉडी वाला एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें LED हेडलैम्प के साथ साइड पैनल पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 113 किलोमीटर की है।
नए Chetak C25 का शुरुआती प्राइस 91,399 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें कलर LCD डिस्प्ले दिया गया है। Chetak C25 में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर हैं। इसमें 650 mm की फुल-लेंथ सीट के साथ 25 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
आगामी चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में नया टेल-लाइट सेटअप दिया गया है। इसमें स्लीक दिखने वाली हॉरिजॉन्टल LED स्ट्रिप दी गई है। इसके दोनों एंड पर इंडिकेटर्स हैं और इनके ऊपर चेतक ब्रांडिंग दिख रही है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में हब-माउंटेड मोटर के साथ टेलीस्कोपिक फ्रंट फॉर्क और डुअल शॉक एब्जॉर्बर्स हैं। पिछले वर्ष कंपनी ने Chetak 3001 को लॉन्च किया था।