Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!

Oppo फोन PNC110 मॉडल नम्बर के साथ एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में लिस्ट हुआ है।

Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!

इससे पहले भी कंपनी Oppo A7 Pro Max को लॉन्च कर चुकी है जिसमें 10,000mAh बैटरी मिलती है।

ख़ास बातें
  • ओप्पो का यह फोन सबसे बड़ी बैटरी वाला मोबाइल होगा।
  • फोन में AI कैमरा सिस्टम का खुलासा हुआ है।
  • फोन का रियर पैनल पर्पल कलर में नजर आ रहा है।
विज्ञापन

Oppo का आगामी फोन लॉन्च से पहले से ही चर्चा में आ गया है। वजह है इसकी बैटरी कैपिसिटी, जो कि 12000mAh की बताई जा रही है। फोन को कथित रूप से अब एक डेटाबेस में स्पॉट किया गया है जिससे कंफर्म हो जाता है कि कंपनी 12 हजार mAh बैटरी वाले फोन को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। इस फोन की एक झलक भी इस लिस्टिंग में दिखाई दे रही है। फोन एक 5G डिवाइस होने वाला है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में और क्या डिटेल्स पता चलते हैं। 

Oppo फोन PNC110 मॉडल नम्बर के साथ एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में लिस्ट हुआ है। कहा जा रहा है कि यह वही फोन है जिसमें 12000mAh की बैटरी कैपिसिटी होगी। यह कंपनी का अबतक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। एंड्रॉयड ट्रेजर के मुताबिक, फोन को MIIT नेटवर्क एक्सेस लाइसेंस प्राप्त हुआ है। पर्पल कलर वाला 5G मॉडल यहां कथित तौर पर देखा गया है। कंपनी ने हालांकि इसका मॉनिकर कंफर्म नहीं किया है। 

फोन का रियर पैनल पर्पल कलर में नजर आ रहा है। इसमें पिल-शेप कैमरा आइलैंड बताया गया है जिसमें दो लेंस मौजूद होंगे। साथ ही एक फ्लैश भी बताया गया है। फोन में AI कैमरा सिस्टम का खुलासा हुआ है। फोन के बैक पैनल पर नीचे की तरफ कंपनी की ब्रांडिंग मिलती है। फोन की स्पाइन भी यहां नजर आती है। फोन के एक तरफ कंपनी ने स्पाइन को खाली रखा है, जबकि दूसरी तरफ वॉल्यूम बटन, और पावर बटन मौजूद हैं। 

फोन के बैक पैनल को देखने पर कैमरा मॉड्यूल उठा हुआ नजर आता है। फ्रंट साइड की बात करें तो इसमें फ्लैट स्क्रीन मिलने वाली है। वहीं कैमरा के लिए एक पंच होल इसमें मौजूद होगा। इसमें फोन का सेल्फी कैमरा प्लेस किया गया है। यह डिस्प्ले के सेंटर में दिया गया है। ओप्पो का यह फोन सबसे बड़ी बैटरी वाला मोबाइल होगा। इससे पहले भी कंपनी Oppo A7 Pro Max को लॉन्च कर चुकी है जिसमें 10,000mAh बैटरी मिलती है। लेकिन कथित अपकमिंग फोन इससे भी एक कदम आगे चला गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  3. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  5. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  6. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  7. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  8. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  9. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  10. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »