Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!

हाई टियर प्लान ज्यादा यूसेज और अधिक एक्सेस देगा जिसकी कीमत 8,999 रुपये हो सकती है।

Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!

Photo Credit: MuseAI

Muse AI को Meta भारत में कई प्राइसिंग ऑप्शन के साथ उपलब्ध करवा सकती है।

ख़ास बातें
  • Muse AI का बेस प्लान भारत में 1799 रुपये से शुरू हो सकता है।
  • यह प्लान कंपनी Power प्लान के नाम से ला सकती है।
  • कंपनी ने अभी तक इन प्लान्स की प्राइसिंग को कंफर्म नहीं किया है।
विज्ञापन

Meta Muse AI के लिए भारतीय कीमतों का खुलासा हो गया है। कंपनी के AI मॉडल का बेस प्लान 2000 रुपये से कम में शुरू हो सकता है। कंपनी इसके साथ ही Muse AI का हाई प्राइस प्लान भी पेश करेगी जिसकी कीमत 9000 रुपये तक बताई जा रही है। यह एक ऐसा एजेंट है जो यूजर की ओर से सॉफ्टवेयर ऐप्स और वेबसाइट्स का इस्तेमाल करके एक पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम में लाया जा सकता है। आइए जानते हैं भारत में Muse AI के कौन से प्लान होंगे लॉन्च। 

Muse AI को Meta भारत में कई प्राइसिंग ऑप्शन के साथ उपलब्ध करवा सकती है। दि हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, Muse AI का बेस प्लान भारत में 1799 रुपये से शुरू हो सकता है। यह प्लान कंपनी Power प्लान के नाम से ला सकती है। यह शुरुआती प्लान बताया गया है। यानी इससे ऊपर अधिक एक्सेस पाने के लिए कीमत भी ज्यादा चुकानी होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि हाई टियर प्लान ज्यादा यूसेज और अधिक एक्सेस देगा जिसकी कीमत 8,999 रुपये हो सकती है। टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, कंपनी ने अभी तक इन प्लान्स की प्राइसिंग को कंफर्म नहीं किया है। 

Meta जल्द ही Muse AI एजेंट को भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी द्वारा AI एजेंट को 2026 की शुरुआत में Meta Connect इवेंट में पेश किया गया था। शुरुआत में यह अमेरिकी मार्केट के लिए पेश किया गया था। अब कंपनी इसे भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करवाने जा रही है। Power टियर में ग्लोबल यूजर्स को हर सप्ताह 500 मिलियन तक टोकन मिल रहे हैं। जबकि इससे ऊपरी प्लान Max में हर सप्ताह 3 बिलियन तक टोकन इस्तेमाल किए जा सकते हैं। 

AI मॉडल जल्द ही भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होने वाला है। जिसके बाद यहां के यूजर्स भी अपना अकाउंट क्रिएट कर सकेंगे। कहा जा रहा है कि इसके लिए कंपनी वेटलिस्ट सिस्टम भी ला सकती है। Meta Muse को टक्कर देने बाजार में अन्य कंपनियों के एजेंट भी मौजूद हैं। इसमें  OpenAI का Dots, SpaceXSI Grok Bot, और Anthropic का Claude Duet शामिल हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  2. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  3. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  5. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  7. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  8. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  9. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  10. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »