Temple डिवाइस को लेकर रणवीर अल्लाहबादिया ने सपोर्ट किया और दीपिंदर गोयल ने एक्स पर पोस्ट करके सभी को जवाब दिया।
Photo Credit: X/Temple
Temple हाल ही में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हुआ था।
Temple डिवाइस की बुकिंग हाल ही में शुरू हई थी और अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, इसी बीच दीपिंदर गोयल भी लोगों के जवाब दे रहे हैं। अब हाल ही में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने भी दीपिंदर गोयल का सपोर्ट किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करके कहा कि एक भारतीय आंत्रप्रेनर दुनिया में कुछ नया करने का प्रयास कर रहा है और हमें उसका सपोर्ट करना चाहिए।
Twitter calls Deepinder Goyal's Temple unscientific. None of us have enough information to say that yet. He's put in $20 million of his own money, and Harvard and Boston University scientists are on the advisory board. An Indian entrepreneur is trying something new out in the world, and we need to support him.
— Ranveer Allahbadia (@BeerBicepsGuy) November 8, 2026
रणवीर अल्लाहबादिया (BeerBiceps) ने एक्स पर पोस्ट में दीपिंदर गोयल के सपोर्ट में लिखा कि ट्विटर पर दीपिंदर गोयल के Temple को अवैज्ञानिक बताया जा रहा है। जबकि हमारे पास अभी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है, जिसमें ऐसा कुछ कहा जा सके।
उन्होंने अपनी जेब से 20 मिलियन डॉलर इसमें लगाए हैं। हार्वर्ड और बोस्टन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक इसके लिए सलाहकार बोर्ड में शामिल हैं।
एक भारतीय आंत्रप्रेनर दुनिया में कुछ नया करने का प्रयास कर रहा है और हमें उसका सपोर्ट करना चाहिए।
प्री-ऑर्डर के लिए हुआ उपलब्ध
Temple हाल ही में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हुआ था। Temple की कीमत ₹85,000 है। यह डिवाइस ट्रू गोल्ड, रोज गोल्ड, डार्क मिरर, डीप ब्लू,रियल जेड और पर्पल फंक में उपलब्ध है। आधिकारिक वेबसाइट से Temple डिवाइस प्री-ऑर्डर किया जा सकता है और 3 महीनों के अंदर इसकी डिलीवरी शुरू होगी।
Temple क्या है?
Temple एक न्यूरो वियरेबल डिवाइस है, जिसे सिर/माथे पर लगाया जाता है। यह डिवाइस मस्तिष्क के ब्लड फ्लो का पता लगाता है। Temple डिवाइस 24x7 पहने रखने पर भी सुरक्षित है। यह डिवाइस व्यायाम, मेडिटेशन, नींद और अन्य कई स्थितियों में बेहतर गाइडेंस प्रदान करता है। इस डिवाइस में पीपीजी सेंसर है। वहीं ब्रेनफ्लो टेक्नोलॉजी है शरीर में होने वाले बदलावों के दौरान दिमाग के ब्लड फ्लो से जुड़े सिग्नल की ट्रैकिंग करती है।
Hello everyone. Happy Diwali! Thank you for your criticism, your support and your time over the last two days. Gives me much needed clarity on what we need to explain better: 1. Temple is not made for India. It's made for the world. Please check pricing. We don't expect any more than 1% of Temples being sold in India. 2. If you are upset that the pricing is too high, I am sorry. There's a lot of work that went into Temple, and we priced it at what we think it's worth. If you think its overpriced, you can wait for user reviews to decide if its worth your money. 3. Please do not support us because we are an Indian startup. We want to compete globally. We don't need/want nationalist support. Support us if you want to support early innovation, which could help you live a better life, and will continue to add more proof to its science over the years. 4. There are different audiences which buy products at various levels of proof. Proof goes from whitepaper -> pre-print -> peer reviewed. You are free to sit on the fence until peer reviewed proof arrives. You are free to not believe it even then. Nobody is forcing you to buy. Making announcements is our right; and if we overclaim anywhere, we will inevitably fall into regulatory trouble everywhere in the world. 5. We didn't make any medical claim. Doctors primarily see things from a medical lens, so they see every claim as a medical claim. I repeat – Temple is strictly a fitness + AI device, and we've made no medical claims. Temple is not proven to diagnose or prevent any disease. It doesn't do anything which replaces the need for you to see a doctor. 6. The main point of Temple is NOT Brain Flow. That's what we just started Temple for, and studies on Brain Flow are the first ones getting out. 7. The main point of Temple is Entropy (I shared the HomeScreen of Temple three months ago with Entropy as the main thing). Our emails to our waitlisted users only talk about Entropy. We haven't published anything on Entropy yet. We will. If you want to buy Temple before that, please do. If you don't want to, don't. 8. Roomdeaf AI is an expansion of the device's capabilities, and our vision for Temple. It is not a pivot. 9. Social media is not the regulator for Temple. Wherever we need regulatory clearances, we will have them before we make any claim needing them. 10. I will post a detailed note on how we calculate Brain Flow, its uses, and most importantly, its limitations in a bit (tomorrow).
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) November 8, 2026
दीपिंदर गोयल ने एक्स पर पोस्ट मे लिखा कि सभी को नमस्ते। दिवाली की शुभकामनाएं। आपकी आलोचना, सपोर्ट और समय प्रदान करने के लिए धन्यवाद। इससे हमें यह पता चला कि किन बातों को ज्यादा बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है। Temple सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए है। इसकी कीमत को देखा जाए। हमें ऐसी उम्मीद नहीं है कि भारत में 1% से भी ज्यादा Temple बेचे जाएंगे।
अगर आप ज्यादा कीमत को लेकर परेशान हैं तो मैं माफी चाहता हूं। Temple को बहुत मेहनत के बाद तैयार किया है। और इसके मूल्य के हिसाब से कीमत को तय किया गया है। आपको अगर लगता है कि यह बहुत महंगा है तो आपको यूजर्स रिव्यू का इंतजार करना चाहिए और फिर तय करना चाहिए कि क्या यह उतने पैसे के लायक है या नहीं।
हमें सिर्फ इसलिए सपोर्ट नहीं किया जाए कि हम एक भारतीय स्टार्टअप हैं। हम ग्लोबल लेवल पर मुकाबला करना चाहते हैं। हम किसी राष्ट्रवादी सपोर्ट को नहीं मांगते हैं और न ही जरूरत है। अगर आप किसी इनोवेशन का शुरुआत में सपोर्ट करना चाहते हैं, जिससे आपकी लाइफ बेहतर हो सकती है। और वैज्ञानिक स्तर पर सपोर्ट करना चाहते हैं कि यह देखते हुए कि धीरे-धीरे और बेहतर होते जाएंगे तो ही हमारा सपोर्ट कीजिए।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता