Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर को मात्र 499 रुपये में करें बुक, रिज़र्वेशन शुरू

इसकी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा होना बाकी है। हालांकि, सूत्रों ने Gadgets 360 को बताया है कि इसे इस महीने के अंत में लॉन्च किया जा सकता है।

Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर को मात्र 499 रुपये में करें बुक, रिज़र्वेशन शुरू

Ola Electric Scooter में Etergo AppScooter के समान फीचर्स हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • Ola Electric Scooter की बुकिंग शुरू हो चुकी है
  • 499 रुपये में आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं बुक
  • Etergo Appscooter के समान हो सकते हैं फीचर्स
विज्ञापन
इस हफ्ते की शुरुआत में Ola ने अपने आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) के कुछ फीचर्स को टीज़ किया था और गुरुवार को इसके लिए बुकिंग भी खोल दी गई है। Ola Electric Scooter को मात्र 499 रुपये में बुक किया जा सकता है। अपने आगामी स्कूटर के लिए कंपनी ने एक समर्पित वेबसाइट भी बनाई है, जहां स्कूटर की बुकिंग के साथ ग्राहक कंपनी के आगामी योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं। हाल ही में कंपनी ने सीईओ ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के कुछ फीचर्स को टीज़ किया था, जिससे पता चला था कि अपने सेगमेंट में यह स्कूटर सबसे बड़े बूट स्पेस के साथ आएगा और इसे ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा। पिछले साल कंपनी ने नीदरलैंड के एक स्टार्टअप Etergo को खरीदा था और ऐसा माना जा रहा है कि यह स्कूटर Etergo Appscooter का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। ओला स्कूटर (Ola Scooter) का डिज़ाइन भी Appscooter के समान है।

Ola ने गुरुवार को ट्वीट कर अपने सबसे पहले Electric Scooter की बुकिंग खुलने की घोषणा की है। स्कूटर को कंपनी द्वारा बनाई समर्पित वेबसाइट के जरिए 499 रुपये में बुक किया जा सकता है। हाल ही में Ola के सीईओ और चेयरमैन Bhavish Aggarwal ने इसके कुछ फीचर्स भी साझा किए थे। कंपनी का दावा है कि इसका बूट स्पेस अपनी क्लास में सबसे ज्यादा होगा। इसके अलावा, इसमें ऐप बेस्ड कीलेस एक्सेस मिलेगा, जिसका मतलब है कि यूज़र को स्कूटर चालू करने के लिए चाभी की जरूरत नहीं होगी। तीसरी खासियत इसकी रेंज होगी। कंपनी का दावा है कि इसकी कैटेगरी में लॉन्च रेंज के मामले में यह स्कूटर लीड करेगा। 

ट्वीट में पहली बार Ola Electric Scooter का पूरा डिज़ाइन भी दिखाया गया है, जो बिल्कुल Etergo Appscooter के समान है। जानकारी के लिए बता दें कि Ola ने पिछले साल Etergo को खरीदा था। इससे हम यह अंदाज़ा लगा सकते हैं कि ओला स्कूटर के स्पेसिफिकेशन्स भी ऐपस्कूटर के समान हो सकते हैं। बता दें कि Etergo Appscooter में बदले जाने वाले 3kWh के तीन बैटरी मॉड्यूल मिलते हैं, जिनमें से प्रत्येक मॉड्यूल 80 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इस तरह से यह स्कूटर कुल 240 किलोमीटर की रेंज निकाल सकता है। यूं तो Ola ने अपने स्कूटर की पावर और अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है, लेकिन यदि हम Appscooter पर नज़र डाले, तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 6kW की मोटर से लैस आता है, जो 50Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। यूरोप में इस स्कूटर की टॉप स्पीड 40Kmph है। हालांकि भारत में इसकी टॉप स्पीड अलग भी हो सकती है।

इसकी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा होना बाकी है। हालांकि, सूत्रों ने Gadgets 360 को बताया है कि इसे इस महीने के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। ओला इलेक्ट्रिक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस हफ्ते की शुरुआत में 100 मिलियन डॉलर (लगभग 745.50 करोड़ रुपये) के 10-वर्षीय लोन फाइनेंसिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य ओला फ्यूचरफैक्ट्री के फेज़ 1 को निधि देना है।

अप्रैल में, Ola ने देश के 400 शहरों में 1 लाख हाइपरचार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की घोषणा भी की थी। इनमें से 5 हज़ार स्टेशन इसी साल 100 शहरों में स्थापित किए जाएंगे। इस इन्फ्रास्ट्रक्चर को खड़ा करने के लिए कंपनी ने अगले पांच सालों में 2 बिलियन डॉलर (लगभग 150 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी का दावा है कि इन स्टेशन में मौजूद Ola चार्जर स्कूटर को मात्र 18 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज कर देंगे, जिससे स्कूटर 75 किलोमीटर की रेंज निकाल सकेगा। Ola ने उस समय यह भी कहा था कि कंपनी हर 2 सेकंड में 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर बना रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »