इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 1/1.28 ऑप्टिकल फॉर्मेट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT-L910 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा समान सेंसर के साथ अल्ट्र-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है
Photo Credit: Vivo
इंटरनेशनल मार्केट में हाल ही में Vivo X500 सीरीज को लॉन्च किया गया है
स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo ने हाल ही में Vivo X500 सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। इसमें जल्द ही Vivo X500 Ultra को जोड़ा जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Vivo X500 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 1/1.28 ऑप्टिकल फॉर्मेट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT-L910 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा समान सेंसर के साथ अल्ट्र-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में HPU पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी हो सकता है। इस टिप्सटर का दावा है कि Vivo X500 Ultra के इंजीनियरिंग सैम्पल की टेस्टिंग में Sony LYT-L910 सेंसर के साथ बेहतर CIS रिजल्ट मिला है। CIS या CMOS इमेज सेंसर की टेस्टिंग में लाइट सेंसिटिविटी, इमेज क्वालिटी और डायनैमिक रेंज जैसे पैरामीटर्स पर सेंसर के परफॉर्मेंस का आकलन किया जाता है।
इस वर्ष जून में Sony ने LYT-L910 को LOFIC टेक्नोलॉजी वाले पहले स्मार्टफोन इमेज सेंसर के तौर पर पेश किया था। Vivo X500 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है। Vivo X500 सीरीज में इस चिपसेट का इस्तेमाल करने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। इस चिपसेट में 5 GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड वाले दो प्राइम कोर्स हैं। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच LTPO BOE डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Vivo X500 Ultra में थिन बेजेल्स और राउंडेड कॉर्नर्स हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।
इंटरनेशनल मार्केट में पिछले महीने Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max को लॉन्च किया गया है। भारत में नवंबर में इन स्मार्टफोन्स को पेश किया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के लॉन्च की कम संभावना है। Vivo X500 के चाइनीज वेरिएंट में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट है। Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे