Microsoft ने H-1B वीजा वर्कर्स को दी विदेश यात्रा से बचने की चेतावनी

Microsoft की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में वर्कर्स को सूचना दी गई है कि कई अमेरिकी कॉन्सुलेट ने अतिरिक्त वीजा अप्वाइंटमेंट्स को महीनों तक टालना शुरू कर दिया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2025 20:42 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी कॉन्सुलेट्स में वीजा अप्वाइंट्स को दोबारा शेड्यूल किया जा रहा है
  • इसका कारण वीजा के आवेदकों के सोशल मीडिया की स्क्रीनिंग करना है
  • माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका में अपने वर्कर्स को यह चेतावनी दी है

अमेरिकी कॉन्सुलेट्स में वीजा अप्वाइंट्स को दोबारा शेड्यूल किया जा रहा है

इंटरनेशनल टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका में H-1B और H-4 वीजा वाले अपने वर्कर्स को विदेश की यात्रा नहीं करने की एडवाइज दी है। कंपनी ने कहा है कि इससे इन वर्कर्स को अमेरिका में लौटने में देरी या मुश्किल हो सकती है। इसका कारण हाल ही में लागू की गई सोशल मीडिया की स्क्रीनिंग की जरूरत है जिससे अमेरिकी कॉन्सुलेट्स में वीजा अप्वाइंट्स को दोबारा शेड्यूल किया जा रहा है। 

Microsoft की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में वर्कर्स को सूचना दी गई है कि कई अमेरिकी कॉन्सुलेट ने अतिरिक्त वीजा अप्वाइंटमेंट्स को महीनों तक टालना शुरू कर दिया है। इससे अमेरिका में अपना कार्य जारी रखने के लिए नई वीजा स्टैम्प की जरूरत वाले वर्कर्स के लिए अनिश्चितता की स्थिति बन गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपने वर्कर्स को ट्रैवल की योजना बनाने में सतर्कता बरतने की एडवाइज दी है। माइक्रोसॉफ्ट ने बताया है कि भारत में चेन्नई और हैदराबाद के अमेरिकी कॉन्सुलेट्स में वीजा अप्वाइंट्स के शेड्यूल में सबसे अधिक बदलाव किया जा रहा है। 

अमेरिकी कॉन्सुलेट्स में H-1B और H-4 वीजा के आवेदकों की सोशल मीडिया पर मौजूदगी की स्क्रीनिंग की जा रही है। अमेरिकी वीजा के लिए सोशल मीडिया स्क्रीनिंग की यह आवश्यकता 15 दिसंबर से लागू हुई है। इससे कॉन्सुलेट्स में प्रति दिन प्रोसेस किए जाने वाले आवेदनों की संख्या घट गई है। अमेरिका में स्टडी के लिए जाने वाले स्टूडेंट्स और एक्सचेंज विजिटर्स को वीजा के लिए उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल की पहले से स्क्रूटनी की जा रही है। स्क्रूटनी के इस दायरे में H-1B और H-4 वीजा आवेदकों को भी शामिल किया गया है। 

हाल ही में अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट की ओर से जारी एक ऑर्डर में कहा गया था कि इस स्क्रूटनी के लिए H-1B और उनके डिपेंडेंट्स (H-4), F, J और M नॉन-इमिग्रेंट वीजा के सभी आवेदकों को उनके सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर प्राइवेसी सेटिंग्स को एडजस्ट कर 'पब्लिक' करने का निर्देश दिया जाता है। स्टेट डिपार्टमेंट ने बताया था कि भारत में कई H-1B वीजा होल्डर्स के इंटरव्यू का नए गाइडलाइन के मद्देनजर शेड्यूल बदला गया है। इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में Donald Trump की अगुवाई वाली नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद से वीजा से जुड़े नियमों को सख्त बनाया जा रहा है। 
  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.