• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • देश में जल्द होगी सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग, Micron लगा रही गुजरात में प्लांट

देश में जल्द होगी सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग, Micron लगा रही गुजरात में प्लांट

अमेरिकी कंपनी Micron Technology ने गुजरात के साणंद में एडवांस्ड सेमीकंडक्टर असेंबली प्लांट लगाने की तैयारी की है

देश में जल्द होगी सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग, Micron लगा रही गुजरात में प्लांट

इस प्लांट का कंस्ट्रक्शन Tata Projects करेगी

ख़ास बातें
  • यह प्लांट गुजरात के साणंद में लगाया जा रहा है
  • इस प्लांट की शुरुआत अगले वर्ष के अंत तक होनी है
  • Reliance Industries की भी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में दिलचस्पी है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में बहुत सी इंडस्ट्रीज को सेमीकंडक्टर्स की कमी से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से ऑटोमोबाइल सेक्टर में प्रोडक्शन पर भी असर पड़ा है। देश में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग के लिए केंद्र सरकार ने इंसेंटिव्स देने की भी घोषणा की है। अमेरिकी कंपनी Micron Technology जल्द ही देश में सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकती है। 

Micron Technology ने गुजरात के साणंद में एडवांस्ड सेमीकंडक्टर असेंबली प्लांट लगाने की तैयारी की है। इस प्लांट का कंस्ट्रक्शन Tata Projects करेगी। यह प्लांट 93 एकड़ में होगा। Tata Projects ने बताया, "इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत यह सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है।" इस प्लांट की शुरुआत अगले वर्ष के अंत तक होनी है। Micron Technology के इस प्लांट में डायनैमिक रैंडम एक्सेस मेमोरी ( DRAM) और नॉन-वोलाटाइल फ्लैश मेमोरी (NAND) की टेस्टिंग और असेंबली की जाएगी। 

टाटा प्रोजेक्ट्स ने बताया कि इस प्लांट का डिजाइन LEED गोल्ड स्टैंडर्ड्स ऑफ ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल के अनुसार किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर, Ashwini Vaishnaw ने कहा कि देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का कंस्ट्रक्शन गुजरात में शुरू हो रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने वालों को केंद्र सरकार की ओर से 50 प्रतिशत की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार ने सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए बहुत सी सुविधाएं दी हैं। मोदी का कहना था कि देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की जोरदार ग्रोध होगी। 

Semicon India कॉन्फ्रेंस में मोदी ने कहा था कि देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए एक इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया था कि सेमीकंडक्टर डिजाइन पर कोर्सेज को शुरू करने के लिए 300 कॉलेज की पहचान की गई है। मोदी कहना था कि दुनिया में हुई प्रत्येक औद्योगिक क्रांति के पीछे लोगों की महत्वाकांक्षाएं थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वह मानते हैं कि चौथी औद्योगिक क्रांति का कारण भारत की महत्वाकांक्षाएं होंगी। Reliance Industries ने भी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में उतरने की योजना बनाई है। इससे देश में सेमीकंडक्टर्स की बढ़ती डिमांड को पूरा किया जा सकेगा। एनर्जी से लेकर टेलीकॉम तक का बिजनेस करने वाली यह कंपनी टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप के लिए विदेशी चिपमेकर्स के साथ बातचीत कर रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »