Reliance Industry

Reliance Industry - ख़बरें

  • AI Impact Summit: डेटा के बाद अब AI को सस्ता बनाएगा Reliance Jio, 10 लाख करोड़ का होगा निवेश
    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने India AI Impact Summit में ऐलान किया कि जियो अगले सात साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। उनके मुताबिक, यह निवेश इसी साल से शुरू होगा और इसका फोकस भारत के लिए सॉवरेन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर रहेगा। जियो इंटेलिजेंस गीगावॉट स्तर के डेटा सेंटर स्थापित करेगा, ताकि AI को सस्ता और सुलभ बनाया जा सके। अंबानी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य हर नागरिक और हर सेक्टर तक AI पहुंचाना है।
  • JioPC हुआ अनाउंस: TV को बना देगा पावरफुल AI कंप्यूटर! जानिए सब कुछ
    Reliance Industries ने अपनी 48वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM 2025) में JioPC लॉन्च किया है, जिसे कंपनी भारत में पर्सनल कंप्यूटिंग का गेम-चेंजर बता रही है। JioPC को किसी भी टीवी या मॉनिटर से कनेक्ट करके यूज किया जा सकता है और यह AI व क्लाउड इंटीग्रेशन के जरिए हाई-परफॉर्मेंस और लो-कॉस्ट सॉल्यूशन देता है। इसे खासतौर पर ऑनलाइन एजुकेशन, बिजनेस वर्क और एंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। AGM 2025 में JioPC के साथ JioFrames, Riya AI और JioStar जैसे प्रोडक्ट्स भी पेश किए गए हैं।
  • JioFrames: Jio का AI वाला स्मार्ट चश्मा हुआ अनाउंस, Meta के स्मार्ट ग्लासेस को मिला तगड़ा राइवल!
    Reliance Industries ने अपनी 48वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM 2025) में कई बड़े ऐलान किए, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा JioFrames। यह AR-इनेबल्ड स्मार्ट आईवियर है, जिसे वॉयस कंट्रोल, AI इंटिग्रेशन और मल्टीलैंगुएज सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि ये सिर्फ चश्मा नहीं, बल्कि एक “पर्सनल टेक असिस्टेंट” है, जो फोटो-वीडियो कैप्चर करने, कॉल और मीटिंग अटेंड करने, म्यूजिक सुनने और लाइव स्ट्रीमिंग तक की सुविधा देता है।
  • भारत में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स डिमांड को Samsung ने दी चुनौती
    टैक्स अथॉरिटीज ने कहा था कि कंपनी ने 10-20 प्रतिशत का टैरिफ बचाया था। दक्षिण कोरिया की सैमसंग ने इस टैक्स डिमांड को मुंबई में कस्टम्स एक्साइज एंड सर्विस टैक्स अपीलेट ट्राइब्यूनल में चुनौती दी है। कंपनी ने कहा है कि टैक्स अथॉरिटीज को इस कारोबारी तरीके की पूरी तरह जानकारी थी क्योंकि रिलायंस ने तीन वर्षों तक बिना किसी टैरिफ के भुगतान के समान इक्विपमेंट को इम्पोर्ट किया था.
  • Jio नेटवर्क होगा ज्यादा स्मार्ट, कंपनी कर रही AI में बड़े कदम की तैयारी!
    रिलायंस जियो ने शुक्रवार को अपने तिमाही रिजल्ट घोषित किए जिसमें कंपनी ने कई अहम बातों का जिक्र किया। सबसे खास बात सामने आई कि कंपनी AI इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। कहा गया कि Jio जियो बड़े पैमाने पर AI इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विसेज को सक्षम करने पर काम कर रही है। AI बूम से सभी जियो सर्विसेज में एक इंटेलिजेंस की लेयर जोड़ दी जाएगी।
  • IPL के दम पर JioHotstar के पेड सब्सक्राइबर्स हुए 20 करोड़ से ज्यादा
    यूजर्स की संख्या के लिहाज से दुनिया में JioHotstar तीसरी सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस बन गई है। इससे आगे Netflix और Amazon की Prime Video हैं। भारत में इन तीनों वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विसेज के बीच मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए कड़ा कॉम्पिटिशन है। JioHotstar कम फीस और लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग के साथ सब्सक्राइबर्स को खींचने की कोशिश में है।
  • JioHotstar की बड़ी कामयाबी, 10 करोड़ से ज्यादा हुए पेड सब्सक्राइबर्स
    हाल ही में Disney+ Hotstar और JioCinema के मर्जर से JioHotstar को बनाया गया था। प्रोग्रामिंग के कुल आवर्स के लिहाज से यह Netflix जैसे इंटरनेशनल ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म्स से लगभग चार गुणा बड़ा है। पिछले वर्ष Mukesh Ambani की Reliance Industries (RIL) और Walt Disney ने एक ज्वाइंट वेंचर बनाया था। इसके तहत, RIL की एसोसिएट कंपनी Viacom18 Media और Disney की Star India का मर्जर किया गया है।
  • दुनिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर गुजरात के जामनगर में बनाएंगे मुकेश अंबानी
    बिलिनेयर Mukesh Ambani की कंपनी Reliance Industries (RIL) ने दुनिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर गुजरात के जामनगर में बनाने की योजना तैयार की है। इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में देश की क्षमता बढ़ेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने AI से जुड़ी बड़ी कंपनियों में शामिल Nvidia से AI सेमीकंडक्टर्स खरीदे हैं। हालांकि, रिलायंस की ओर से डेटा सेंटर से जुड़े प्रोजेक्ट की जानकारी नहीं दी गई है।
  • Reliance Jio की IPO लाने की तैयारी, 100 अरब डॉलर से ज्यादा का वैल्यूएशन
    Reliance Industries (RIL) इसके बाद अपनी रिटेल यूनिट को भी स्टॉक मार्केट में लिस्ट करा सकती है। लगभग पांच वर्ष पहले अंबानी ने बताया था कि रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल को अगले कुछ वर्षों में लिस्ट कराया जाएगा। एशिया के सबसे धनी व्यक्ति अंबानी ने हाल के वर्षों में अपने टेलीकॉम, डिजिटल और रिटेल कारोबारों के लिए लगभग 25 अरब डॉलर (लगभग 2,10,272 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।
  • EV के बिजनेस में एंट्री कर सकती है अनिल अंबानी की Reliance Infrastructure
    रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए फैक्टरी लगाने से जुड़ी कॉस्ट की स्टडी के लिए कंसल्टेंट्स को भी हायर किया है। इस फैक्टरी की शुरुआती वार्षिक कैपेसिटी लगभग 2.5 लाख यूनिट्स की हो सकती है। इसके अलावा कंपनी बैटरी बनाने की फैक्टरी पर भी विचार कर रही है
  • भारत में बिजनेस के लिए Reliance के साथ हाथ मिला सकती है Tesla
    गुजरात और महाराष्ट्र की सरकारों ने टेस्ला को EV की फैक्टरी लगाने के लिए जमीन देने की पेशकश की है। कंपनी की इस फैक्टरी में बनने वाले EV की देश में बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट करने की भी योजना है
  • Tata Group की सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की तैयारी
    देश में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग के लिए केंद्र सरकार ने इंसेंटिव्स देने की भी घोषणा की है। अमेरिकी कंपनी Micron Technology की भी देश में सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की योजना है
  • सेमीकंडक्टर में बड़ी पावर बन सकता है भारत, टाटा ग्रुप की प्लांट लगाने की योजना
    Reliance Industries ने भी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में उतरने की योजना बनाई है। इसके लिए टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप के बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज की विदेशी चिपमेकर्स के साथ बातचीत हो रही है
  • देश में जल्द होगी सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग, Micron लगा रही गुजरात में प्लांट
    हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने वालों को केंद्र सरकार की ओर से 50 प्रतिशत की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी
  • सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पर मुकेश अंबानी की नजर, रिलायंस की विदेशी चिपमेकर्स से बातचीत
    रिलायंस को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग से अपने टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज बिजनेस में आसानी हो सकती है। कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले चिप की शॉर्टेज के कारण कम प्राइस वाले स्मार्टफोन के लॉन्च को टाल दिया था

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »