• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सोते सोते 1,000 जॉब्स के लिए किया अप्लाई, 50 के लिए हुआ सलेक्शन! AI बॉट ने किया कमाल

सोते-सोते 1,000 जॉब्स के लिए किया अप्लाई, 50 के लिए हुआ सलेक्शन! AI बॉट ने किया कमाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मेनस्ट्रीम होने के साथ कई लोगों ने दैनिक कार्यों जैसे बायोडाटा, कवर लेटर और अन्य नौकरी आवेदन दस्तावेजों को लिखने में इसकी कुशलता का फायदा उठाना शुरू किया है।

सोते-सोते 1,000 जॉब्स के लिए किया अप्लाई, 50 के लिए हुआ सलेक्शन! AI बॉट ने किया कमाल

Photo Credit: Nvidia

ख़ास बातें
  • एक शख्स ने AI बॉट की मदद से 1,000 नौकरियों के लिए आवेदन दिया
  • AI बॉट ने उसके लिए CV और कवर लेटर बनाकर खुद एप्लिकेशन सबमिट किए
  • शख्स का 50 इंटव्यू के लिए सलेक्शन भी हुआ
विज्ञापन
एक Reddit यूजर ने शेयर किया कि कैसे उसने सोते समय 1,000 नौकरियों के लिए अप्लाई करने के लिए एक घरेलू AI बॉट का इस्तेमाल किया और रिजल्ट चौंकाने वाला था। बॉट ने जॉब डिस्क्रिप्शन को एनालाइज किया और इसके बाद CV और कवर लेटर को उसके हिसाब से कस्टमाइज किया। बॉट ने आगे भर्तीकर्ता के प्रश्नों का उत्तर भी दिया और इन सभी चीजों के साथ एप्लिकेशन्स को सबमिट किया। एक महीने में, इस अनूठी कोशिश का शख्स को अच्छा रिजल्ट भी मिला।

अपने रेडिट पोस्ट में इस यूजर ने पूरे एक्सपीरिएंस को शेयर किया। यूजर ने बताया कि उसने एक ऐसा AI बॉट डेवलप किया, जिसने उसके लिए खुद से नौकरी के लिए आवेदन दिए। बॉट ने वैकेंसी की जांच की और उसके हिसाब से खुद शख्स के लिए CV और कवर लेटर तैयार किया। भर्तीकर्ता द्वारा पूछे गए कुछ शुरुआती प्रश्नों के उत्तर भी दिए और एप्लिकेशन को खुद से सबमिट भी किया।

पोस्ट आगे बताता है कि एक महीने में उसका 50 इंटरव्यू के लिए सलेक्शन हुआ। यूजर ने ऑटोमेशन की कुशलता पर रोशनी तो डाली ही, लेकिन साथ ही उसने चिंता भी जताई कि AI टूल का स्क्रीनिंग सिस्टम को बायपास करना और इस तरह सलेक्शन होना भविष्य में वर्कप्लेस में मानवीय एलिमेंट की कमी को उजागर कर सकता है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मेनस्ट्रीम होने के साथ कई लोगों ने दैनिक कार्यों जैसे बायोडाटा, कवर लेटर और अन्य नौकरी आवेदन दस्तावेजों को लिखने में इसकी कुशलता का फायदा उठाना शुरू किया है। ऐसे में इस शख्स का सोते समय 1,000 नौकरियों के लिए आवेदन करने के लिए AI बॉट का यूज करना, इसे अगले स्तर पर ले जाता है। यूं तो रिजल्ट प्रभावशाली थे, लेकिन यह प्रोफेशनल ट्रस्ट पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

अपने पोस्ट में यूजर ने लिखा, "सिर्फ एक महीने में, इस तरीके ने मुझे लगभग 50 इंटरव्यू सिक्योर करने में मदद की।" उसने आगे लिखा, "कुशल होते हुए भी, नौकरी एप्लिकेशन का ऑटोमेशन प्रोफेशनल संबंधों की प्रकृति के बारे में सवाल उठाता है।"

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HUAWEI Watch Fit 5, Watch Fit 5 Pro लॉन्च, 10 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Vivo फोन खरीदने का प्लान? ₹4,000 तक बढ़ें दाम, यहां जानें नए प्राइस
  3. Instagram रील्स अपने फोन पर कैसे करें डाउनलोड, ये है आसान तरीका
  4. 4 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें 50MP कैमरा वाला Samsung स्मार्टफोन
  5. Tecno Pop X 5G vs Vivo T5x 5G vs Realme 14T 5G: 20K में कौन सा फोन है बेस्ट
  6. Huawei Pura X Max फोल्डेबल फोन 50MP कैमरा, 5300mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Apple ने ऐप्स से जुड़े मामले में नहीं दिया डेटा, CCI जल्द कर सकता है फैसला
  8. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ मिलेगा गेमिंग कंट्रोलर, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  10. ₹1099 में 3 महीने का BSNL WiFi, मिलेगा 1400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग! ऐसे करें बुक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »