CES 2026: Samsung पेश करेगी नए AI पावर्ड स्मार्ट होम अप्लायंसेज, इवेंट से पहले दिखाई झलक
Samsung ने CES 2026 में AI पावर्ड स्मार्ट और पावरफुल हार्डवेयर वाले नए होम लिविंग प्रोडक्ट्स लाने की घोषणा कर दी है। कंपनी का कहना है कि वह Bespoke AI लिविंग में कई नए प्रोडक्ट्स पेश करेगी जो यूजर की रोजमर्रा की जिंदगी को पहले से तेज और आसान बना देंगे। इनमें Bespoke AI AirDresser, Bespoke AI Laundry Combo, Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner और Bespoke AI Jet Bot Steam Ultra वैक्यूम क्लीनर जैसे प्रोडक्ट्स शामिल होंगे।