Mahindra की XUV 3XO को जोरदार रिस्पॉन्स, 60 मिनटों में हुई 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स

इसके लिए बुकिंग 21,000 रुपये में महिंद्रा की डीलरशिप्स या इसकी वेबसाइट के जरिए कराई जा सकती है

Mahindra की XUV 3XO को जोरदार रिस्पॉन्स, 60 मिनटों में हुई 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स

इसकी बुकिंग 21,000 रुपये में कंपनी की डीलरशिप्स या इसकी वेबसाइट पर कराई जा सकती है

ख़ास बातें
  • XUV 3XO का प्राइस 7.49 लाख रुपये से 15.49 लाख रुपये के बीच है
  • इसकी डिलीवरी 26 मई से शुरू होगी
  • कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra की हाल ही में लॉन्च हुई सब-कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी को इसकी बुकिंग खुलने के 60 मिनटों के अंदर ही 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिली हैं। इसकी डिलीवरी 26 मई से शुरू होगी। 

XUV 3XO का प्राइस 7.49 लाख रुपये से 15.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसके लिए बुकिंग 21,000 रुपये में महिंद्रा की डीलरशिप्स या इसकी वेबसाइट के जरिए कराई जा सकती है। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होगा। कंपनी के प्रेसिडेंट (ऑटोमोटिव डिविजन), Veejay Nakra ने कहा, "XUV 3XO की बुकिंग शुरू होने के कुछ ही देर में 50,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं। यह कस्टमर्स के कंपनी पर विश्वास का प्रमाण है।" 

कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है। इसमें फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेंगे। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 109 bhp की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा 1.2 लीटर GDi पेट्रोल इंजन 129 bhp की पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके 1.5 लीटर डीजल इंजन की अधिकतम पावर 115 bhp और पीक टॉर्क 300 Nm का है। XUV 3XO में सात स्पीकर वाला सराउंड सिस्टम नौ बैंड इक्वालाइजर के साथ है। 

इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स और ADAS लेवल 2 दिए गए हैं। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसमें सभी सीट्स के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर हैं। SUV सेगमेंट में महिंद्रा Scorpio-N और Scorpio Classic के अलावा XUV700, XUV300, Thar, Bolero, Bolero Neo और XUV400 EV की बिक्री करती है। इसकी Scorpio-N और Scorpio Classic की एक लाख से अधिक बुकिंग लंबित हैं। कंपनी को इन दोनों SUV के लिए प्रत्येक महीने लगभग 16,000 यूनिट्स की बुकिंग मिलती हैं। महिंद्रा ने Scorpio-N और Scorpio Classic की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है जिससे इनका वेटिंग पीरियड कम हुआ है। Scorpio N के प्राइसेज 13.26 लाख रुपये से 24.54 लाख रुपये के बीच हैं। यह पांच वेरिएंट्स -  Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में उपलब्ध है। यह SUV 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प में है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  2. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  3. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  5. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  6. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  8. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  9. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  10. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »