Mahindra की XUV 3XO की 15 मई से शुरू होगी बुकिंग, 7.49 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

XUV 3XO का मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होगा

Mahindra की XUV 3XO की 15 मई से शुरू होगी बुकिंग, 7.49 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के विकल्प में उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • इसे मैनुअल गियरबॉक्स या ऑटोमैटिक वेरिएंट में खरीदा जा सकता है
  • कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है
  • इस SUV में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स और ADAS लेवल 2 दिए गए हैं
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने पिछले महीने के अंत में कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO को लॉन्च किया था। इसकी बुकिंग 15 मई से शुरू होगी। XUV 3XO का मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होगा। इसके प्राइस 7.49 लाख रुपये से 15.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। 

इसके लिए बुकिंग 21,000 रुपये देकर महिंद्रा की डीलरशिप्स और कंपनी की वेबसाइट के जरिए कराई जा सकती है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। चार मीटर से कम  की SUV XUV 3XO के दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन वाला वेरिएंट है। इसे मैनुअल गियरबॉक्स या ऑटोमैटिक वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है। इसमें फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेंगे। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 109 bhp की अधिकतम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा 1.2 लीटर GDi पेट्रोल इंजन 129 bhp की पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके 1.5 लीटर डीजल इंजन की अधिकतम पावर 115 bhp और पीक टॉर्क 300 Nm का है। 

XUV 3XO में सात स्पीकर वाला सराउंड सिस्टम नौ बैंड इक्वालाइजर के साथ है। इस SUV में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स और ADAS लेवल 2 दिए गए हैं। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसमें सभी सीट्स के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर दिए गए हैं। SUV सेगमेंट महिंद्रा Scorpio-N और Scorpio Classic के अलावा XUV700, XUV300, Thar, Bolero, Bolero Neo और XUV400 EV की बिक्री करती है। इसकी Scorpio-N और Scorpio Classic की एक लाख से अधिक बुकिंग लंबित हैं। कंपनी को इन दोनों SUV के लिए प्रत्येक महीने लगभग 16,000 यूनिट्स की बुकिंग मिलती हैं। 

महिंद्रा ने Scorpio-N और Scorpio Classic की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है जिससे इनका वेटिंग पीरियड घटा है। Scorpio N के प्राइसेज 13.26 लाख रुपये से 24.54 लाख रुपये के बीच हैं। यह पांच वेरिएंट्स -  Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में उपलब्ध है। ये सभी वेरिएंट्स पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में हैं। यह SUV 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प में है। पिछले वर्ष कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUV XUV400 को लॉन्च किया था। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 450 किलोमीटर से कुछ अधिक की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »