• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • महाराष्ट्र सरकार केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदेगी, पॉल्यूशन कम करने के लिए किया फैसला

महाराष्ट्र सरकार केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदेगी, पॉल्यूशन कम करने के लिए किया फैसला

इससे पहले आदित्य ठाकरे ने पॉल्यूशन नहीं फैलाने वाले व्हीकल्स के इस्तेमाल को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की घोषणा की थी

महाराष्ट्र सरकार केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदेगी, पॉल्यूशन कम करने के लिए किया फैसला

इससे पहले राजधानी दिल्ली में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रोत्साहन देने के लिए उपायों की घोषणा की जा चुकी है

ख़ास बातें
  • राज्य सरकार के इस्तेमाल के लिए केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदे जाएंगे
  • दिल्ली में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर जोर दिया जा रहा है
  • कुछ अन्य राज्यों ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी बनाई हैं
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट के जरिए होने वाले पॉल्यूशन को कम करने की कोशिश के तहत महाराष्ट्र सरकार ने अब केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने या रेंट पर लेने का फैसला किया है। राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने बताया कि इसके लिए पहले 1 अप्रैल की तिथि तय की गई थी जिसे अब इस वर्ष की शुरुआत से कर दिया गया है। राज्य सरकार और शहरी निकायों के इस्तेमाल के लिए अब केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को खरीदा या रेंट पर लिया जाएगा।

आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर बताया, "क्लीन मोबिलिटी और नागरिकों को प्रोत्साहित करने की हमारी प्रतिबद्धता को बरकरार रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इस वर्ष की शुरुआत से केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने या किराए पर लेने का फैसला किया है।" इससे पहले उन्होंने पॉल्यूशन पर नियंत्रण के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर जोर दिया था और पॉल्यूशन नहीं फैलाने वाले व्हीकल्स के इस्तेमाल को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की घोषणा की थी।

इस पॉलिसी में मुंबई, पुणे, नागपुर, औरंगाबाद और नासिक में पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत करने और महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (MSRTC) की कुल बसों में से 15 प्रतिशत को 2025 तक इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट करना शामिल है।

इससे पहले राजधानी दिल्ली में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रोत्साहन देने के लिए उपायों की घोषणा की जा चुकी है। दिल्ली सरकार ने 10 साल से पुराने डीजल इंजन वाले व्हीकल्स को इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलने की अनुमति दी है। इससे इन डीजल इंजन वाले व्हीकल्स पर बैन के फैसले से बचा जा सकेगा। नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल की ओर से 2015 और सुप्रीम कोर्ट के 2018 में जारी ऑर्डर्स के तहत दिल्ली-एनसीआर में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल इंजन वाले व्हीकल्स को चलाया नहीं जा सकता है। दिल्ली-एनसीआर में पॉल्यूशन बड़ी समस्या बना हुआ है और सरकार इसे लेकर काफी गंभीर है। हाल ही में दिल्ली में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल इंजन वाले व्हीकल्स को बैन करने का फैसला लिया गया था। इसके चलते लाखों व्हीकल्स बैन के दायरे में आ गए थे। हालांकि, पुरानी डीजल कारों में इलेक्ट्रिक किट तभी लगाने की अनुमति तभी मिलगी जब टेस्टिंग एजेंसी डीजल कार के इंजन को फिट घोषित करेगी। अप्रूवल मिलने के बाद ही इंजन को इलेक्ट्रिक सिस्टम के साथ बदला जा सकेगा।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम, माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे
  3. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  4. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  6. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  8. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
  9. Lava Virat V1 5G, Virat V1 की सेल शुरू, डिस्काउंट पर मिल रहे दोनों स्मार्टफोन
  10. PM Modi का AI वीडियो पड़ा भारी, Meta इंडिया के हेड पर केस दर्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »