• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • खुशखबरी! 10 साल से पुरानी डीज़ल गाड़ियों को बदल सकेंगे इलेक्ट्रिक में, जानें नई पॉलिसी

खुशखबरी! 10 साल से पुरानी डीज़ल गाड़ियों को बदल सकेंगे इलेक्ट्रिक में, जानें नई पॉलिसी

दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत ने अपनी ट्विटर पोस्ट के जरिए कहा, "दिल्ली अब इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) की इलेक्ट्रिक रेट्रोफिटिंग के लिए तैयार है।

खुशखबरी! 10 साल से पुरानी डीज़ल गाड़ियों को बदल सकेंगे इलेक्ट्रिक में, जानें नई पॉलिसी

दिल्ली-एनसीआर में 10 साल से पुराने डीज़ल व 15 साल से पुराने पेट्रोल इंजन वाली वाहन बैन है

ख़ास बातें
  • दिल्ली में 10 साल से पुराने डीज़ल वाहनों को बदल सकेंगे इलेक्ट्रिक कार में
  • 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों को भी चलाने की इजाजत नहीं
  • नई पॉलिसी के बाद इन पुरानी गाड़ियों को इलेक्ट्रिक में बदल सकेंगे
विज्ञापन
दिल्ली के लाखों डीज़ल व्हीकल मालिकों के लिए खुशखबरी आई है। प्रदेश में 10 साल से पुराने डीज़ल इंजन वाहनों को बैन करने के फैसले से नीजाद दिलाने के लिए राज्य सरकार ने नया फैसला लिया है। अब, इन पुराने व्हीकल को इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदला जा सकेगा और मालिक बिना किसी परेशानी के अपने पुराने वाहनों को दिल्ली की सड़कों पर दौड़ा सकेंगे। बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल 2015 और सुप्रीम कोर्ट 2018 द्वारा जारी आदेशों के हिसाब से दिल्ली-एनसीआर में 10 साल से पुराने डीज़ल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों को चलाया नहीं जा सकता है। 

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है और सरकार इसे लेकर काफी गंभीर भी है। हाल ही में प्रदेश में 10 साल से पुराने डीज़ल व 15 साल से पुराने पेट्रोल इंजन गाड़ियों को बैन करने का फैसला लिया गया था। इसके चलते कई दिल्ली-एनसीआर वासी असमंजस में थे कि वे अपनी पुरानी गाड़ियों का क्या करेंगे। अब, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने साफ कर दिया है कि 10 साल से पुरानी डीज़ल गाड़ियों को इलेक्ट्रिक गाड़ी में बदल कर चलाया जा सकता है।

दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत ने अपनी ट्विटर पोस्ट के जरिए कहा, "दिल्ली अब इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) की इलेक्ट्रिक रेट्रोफिटिंग के लिए तैयार है। यदि आपका डीज़ल वाहन फिट पाया जाता है, तो [आप] उसे इलेक्ट्रिक इंजन में बदल सकते हैं। जल्द ही विभाग इलेक्ट्रिक किट बनाने वाली कंपनियों की लिस्ट शेयर करेगा। इसके जरिए 10 साल बाद भी डीजल गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।"

डीजल कार में इलेक्ट्रिक किट तभी लगाने की इजाजत मिलगी, जब टेस्टिंग एजेंसी डीजल कार के इंजन को फिट घोषित करेगी। अप्रूवल मिलने के बाद ही गाड़ी के मालिक अपने इंजन को इलेक्ट्रिक सिस्टम के साथ बदल सकेंगे।

बता दें, वर्तमान में देश में कई स्टार्टअप्स हैं, जो EV किट मुहैया कराते हैं। इन किट के जरिए लोग अपनी डीज़ल व पेट्रोल गाड़ियों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों में बदल सकते हैं। समाधान काफी मॉडर्न है, लेकिन ध्यान रहे कि यह जेब पर भारी भी पड़ेगा। नई टेक्नोलॉजी होने के नाते वर्तमान में इन ईवी किट की कीमते काफी ज्यादा है। कुछ कंपनियां इन ईवी किट को 4-5 लाख रुपये तक बेच रहे हैं। निश्चित तौर पर, 10 साल से पुरानी गाड़ी के ऊपर इतना खर्चा करने से कई लोग बचेंगे। देखना होगा कि भविष्य में टेक्नोलॉजी के सस्ते होने के बाद इन ईवी किट की कीमतों में गिरावट आती है या नहीं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Vehicle, Electric car
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  2. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  3. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  4. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  5. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  6. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  7. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  8. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  10. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »