Audi साल 2026 से लॉन्च करेगी केवल इलेक्ट्रिक मॉडल्स कार

ऑडी की पेरेंट कंपनी Volkswagen ने साल की शुरुआत में ऐलान किया था कि वह ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार मार्केट पर राज़ करने के लिए आने वाले 5 सालों में EUR 46 billion (लगभग 4,08,120 करोड़ रुपये) खर्च करेगी।

Audi साल 2026 से लॉन्च करेगी केवल इलेक्ट्रिक मॉडल्स कार
ख़ास बातें
  • साल 2026 की शुरुआत से ऑडी केवल नए इलेक्ट्रिक कार मॉडल्स ही लॉन्च करेगी
  • साल 2025 तक लाइनअप में 20 से ज्यादा ई-मॉडल्स शामिल करने का है उद्देश्य
  • Volkswagen ने इलेक्ट्रिक व्हिकल में करेगी करोड़ो खर्च
विज्ञापन
जर्मन लग्जरी कार मेकर ब्रांड Audi ने मंगलवार को ऐलान किया कि कंपनी साल 2033 तक डीजल और पेट्रोल कारों का निर्माण करना बंद कर देगी। दरअसल, अब कंपनी पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक कारों की ओर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। इस संबंध में  के सीईओ ऑडी के सीईओ ने बयान ज़ारी   करते हुए कहा कि "ऑडी इलेक्ट्रिक युग में अपना स्पष्ट और शक्तिशाली कदम उठाने के लिए बिल्कुल तैयार है।" बता दें, कंपनी ने साल 2026 की शुरुआत से केवल नए-इलेक्ट्रिक कार मॉडल्स लॉन्च करने की योजना बनाई है।

गौरतलब है कि हर जगह कार निर्माता कंपनियां क्लाइमेट चेंज के विषय में चिंतित है, जिस वजह से अब वह अपना ध्यान बैटरी से चलने वाले व्हिकल के ओर ले जा रही हैं।

Duesmann ने कहा कि ऑडी इस साल डीजल या फिर पेट्रोल मॉडल्स से ज्यादा नए इलेक्ट्रिक मॉडल्स लॉन्च कर रही है। साल 2025 तक ऑडी का लक्ष्य इस लाइन-अप नेम 20 से ज्यादा ई-मॉडल्स को शामिल करना है।

Duesmann ने यह भी कहा कि भले ही कंपनी इलेक्ट्रिक व्हिकल की ओर ध्यान केंद्रित कर रही हो, लेकिन कंपनी अंत तक अपने इंटरनल कॉम्बस्शन इंजन को बेहतर बनाने पर काम करती रहेगी। ऑडी का सबसे आखिरी इंटरनल कॉम्बस्शन इंजन कंपनी द्वारा बनाया गया अब-तक का सबसे अच्छा इंजन होगा।

ऑडी की पेरेंट कंपनी Volkswagen ने साल की शुरुआत में ऐलान किया था कि वह ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार मार्केट पर राज़ करने के लिए आने वाले 5 सालों में EUR 46 billion (लगभग 4,08,120 करोड़ रुपये) खर्च करेगी।  

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Audi, electric cars, electric vehicle, EV, Volkswagen
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »