Kia Seltos Diesel मैनुअल वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Kia Seltos Diesel MT की पावर की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन 114 बीएचपी की पावर 4000 आरपीएम के साथ, और 250Nm टॉर्क पैदा करता है।

Kia Seltos Diesel मैनुअल वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Kia

नई Kia Seltos में 10.25 इंच डिस्प्ले मिलता है, और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है।

ख़ास बातें
  • नई Kia Seltos में 10.25 इंच डिस्प्ले मिलता है
  • इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन है जो 114 बीएचपी पावर और 250NM टॉर्क देता है
  • टॉप वेरिएंट HTX+ की कीमत Rs. 18,27,900 रखी गई है।
विज्ञापन
किया इंडिया (Kia India) ने पिछले साल जुलाई में Seltos का अपग्रेडेड वर्जन पेश किया था। अब कंपनी इसके डीजल वेरिएंट्स को भी लॉन्च कर दिया है। यानी एसयूवी में डीजल वर्जन चाहने वाले यूजर्स के लिए अब विकल्प उपलब्ध है। कार की कीमत 12 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें कंपनी ने कई वेरिएट्ंस लॉन्च किए हैं। नई Kia Seltos में 10.25 इंच डिस्प्ले मिलता है, और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है। इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन है जो 114 बीएचपी पावर और 250NM टॉर्क पैदा करता है। आइए जानते हैं इस एसयूवी के बारे में अन्य डिटेल्स। 
 

Kia Seltos Diesel MT Price in India

Kia Seltos Diesel MT की भारत में कीमत 11,99,900 रुपये से शुरू होती है जो कि इसका एक्स-शोरूम प्राइस है। HTE मॉडल की कीमत Rs. 11,99,900 रुपये है। जबकि HTK को Rs. 13,59,900 में पेश किया गया है। इसके आगे HTK+ वेरिएंट Rs. 14,99,900 में आता है। जबकि HTX को Rs. 16,67,900 में खरीदा जा सकता है। टॉप वेरिएंट HTX+ की कीमत Rs. 18,27,900 रखी गई है। 
 

Kia Seltos Diesel MT Engine, Power, Features

Kia Seltos Diesel MT की पावर की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन 114 बीएचपी की पावर 4000 आरपीएम के साथ, और 250Nm टॉर्क पैदा करता है। यहां पर कस्टमर को कंपनी ने दो और विकल्प दिए हैं जिसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन को 6 स्पीड मेन्युअल, या IVT और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को 6 स्पीड iMT या 7 स्पीड डीसीटी में खरीदा जा सकता है। 

Kia Seltos सुपर यूटीलिटी व्हीकल के फीचर्स की बात करें तो इस SUV में कंपनी ने डुअल डिस्प्ले दिया है जो कि 10.25 इंच का है। यह एक इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। साथ ही इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर भी मिलता है। इसके अलावा कार में ऑटोमेटकि क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल पेन पेनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक सिस्टम है। टायर की बात करें तो इसमें 17 इंच के डायमंड कट एलॉय व्हील मिलते हैं। किया इंडिया की Seltos भारत में सबसे पॉपुलर SUV में शामिल है। अब तक कंपनी इसकी 65 हजार यूनिट्स सेल कर चुकी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »