Infosys के फाउंडर, Tech Mahindra के CEO की राजस्थान के CM अशोक गहलोत के साथ मीटिंग

इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने राजस्थान सरकार के IT इंफ्रास्ट्रक्चर में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को सराहा है

Infosys के फाउंडर, Tech Mahindra के CEO की राजस्थान के CM अशोक गहलोत के साथ मीटिंग

इन दोनों कंपनियों की राजस्थान में मौजूदगी है

ख़ास बातें
  • राजस्थान में सॉफ्टवेयर कंपनियों की मौजूदगी बढ़ रही है
  • इंफोसिस के फाउंडर मूर्ति ने राज्य के IT इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रशंसा की है
  • राज्य की एक फिनटेक यूनिवर्सिटी को मूर्ति गाइडेंस देंगे
विज्ञापन
देश की टॉप सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Infosys के फाउंडर, N R Narayana Murthy और Tech Mahindra के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, C P Gurnani ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मीटिंग की है। इन दोनों कंपनियों की राजस्थान में मौजूदगी है। 

गहलोत ने X (पहले Twitter) पर इस मीटिंग की फोटो शेयर की हैं। गहलोत ने लिखा है, "राजस्थान में IT इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य सरकार की जन कल्याण योजनाओं की नारायण मूर्ति ने प्रशंसा की है।" गहलोत ने बताया कि मूर्ति ने विशेषतौर पर राजस्थान सरकार के IT इंफ्रास्ट्रक्चर में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को सराहा है। उन्होंने कहा कि मूर्ति से राज्य सरकार के राजीव गांधी कंप्यूटर सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल यूनिवर्सिटी से जुड़ने का निवेदन किया गया था। गहलोत ने बताया, "मुझे खुशी है कि उन्होंने इस पेशकश को स्वीकार कर लिया है। उनकी गाइडेंस से हमारे युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और वे नए अवसरों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।" 

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए भी राजस्थान में मौके बढ़ रहे हैं। पिछले वर्ष राज्य सरकार ने EV खरीदने वालों को ग्रांट देने वाली एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लागू की थी। इस पॉलिसी का उद्देश्य राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या बढ़ाना है। EV की खरीद को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (SGST) में छूट देगी। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से भी इंसेंटिव दिए जा रहे हैं। इस मार्केट में कुछ विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अपने EV मॉडल लॉन्च कर रही हैं। 

हाल ही में राजस्थान में Lithium का बड़ा रिजर्व मिला था। कुछ महीने पहले देश का पहला लिथियम रिजर्व जम्मू और कश्मीर में मिला था। ऐसा बताया जा रहा है राजस्थान में नागौर के देगाना में मिला लिथियम रिजर्व इससे कहीं अधिक है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में लगने वाली बैटरी के साथ ही लैपटॉप और मोबाइल बनाने में लिथियम का इस्तेमाल होता है। सरकारी अधिकारियों का दावा है कि इन रिजर्व में मौजूद लिथियम से देश की जरूरत का 80 प्रतिशत पूरा हो सकता है। इससे लिथियम के लिए भारत की चीन पर निर्भरता कम हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान में मिले इस रिजर्व से लिथियम की सप्लाई में चीन का दबदबा समाप्त हो सकता है।  

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »