देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी

डेटा के इस्तेमाल में बढ़ोतरी से ई-कॉमर्स और ऑनलाइन सर्विसेज के तौर पर डिजिटल इकोनॉमी की तेजी से ग्रोथ हो रही है। डिजिटल इकोनॉमी का रोजगार के साथ ही GDP की बढ़ोतरी में भी योगदान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जून 2026 23:29 IST
ख़ास बातें
  • देश में पिछले 12 वर्षों में इंटरनेट यूजर्स लगभग चार गुणा बढ़े हैं
  • इंटरनेट की खपत शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी है
  • भारत ने टेलीकॉम से जुड़ी टेक्नोलॉजी में भी तेजी से प्रगति की है

इंटरनेट यूजर्स की संख्या में लगभग चार गुणा की बढ़ोतरी हुई है

भारत में नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल के दौरान मोबाइल डेटा की कॉस्ट लगभग 97 प्रतिशत घटी है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल की शुरुआत में 1 GB मोबाइल डेटा की कॉस्ट 269 रुपये की थी। यह कॉस्ट घटकर 8-10 रुपये डेटा के प्रति GB की रह गई है। 

मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में पिछले 12 वर्षों में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में लगभग चार गुणा की बढ़ोतरी हुई है। यह संख्या लगभग 25 करोड़ सब्सक्राइबर्स से बढ़कर पिछले वर्ष दिसंबर तक लगभग 103 करोड़ यूजर्स तक पहुंच गई थी। इसके साथ ही ब्रॉडबैंड कनेक्शंस समान अवधि में लगभग 17 गुणा बढ़े हैं। यह संख्या छह करोड़ से बढ़कर लगभग 100 करोड़ ब्रॉडबैंड कनेक्शंस की हो गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इंटरनेट की खपत शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी है। 

देश में लगभग 103 करोड़ इंटरनेट कनेक्शंस से डिजिटल पहुंच के साथ ही अफोर्डेबल इंटरनेट सर्विस बढ़ने का संकेत मिलता है। डेटा के इस्तेमाल में बढ़ोतरी से ई-कॉमर्स और ऑनलाइन सर्विसेज के तौर पर डिजिटल इकोनॉमी की तेजी से ग्रोथ हो रही है। डिजिटल इकोनॉमी का रोजगार के साथ ही GDP की बढ़ोतरी में भी योगदान है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 2022-23 में नेशनल इनकम में डिजिटल इकोनॉमी की हिस्सेदारी लगभग 11.74 प्रतिशत थी। डिजिटल इकोनॉमी 2030 तक इकोनॉमी की ग्रोथ की दर से लगभग दोगुनी बढ़ सकती है। 

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ भारत ने 4G टेक्नोलॉजी के क्लब में एंट्री की है। इससे पहले चार देशों - स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन और फिनलैंड की पांच कंपनियों का इस टेक्नोलॉजी में दबदबा था। BSNL के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है। देश में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली एपल ने देश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट किया है। हाल ही में एपल के CEO, Tim Cook ने दिसंबर तिमाही के रिजल्ट की घोषणा के दौरान भारत में अतिरिक्त स्टोर्स खोलने का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि दिसंबर तिमाही में कंपनी ने रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। देश में एपल का रेवेन्यू डबल-डिजिट में बढ़ा है।  इंटरनेट की खपत शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.