• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • देश में पहली बार मिला मोबाइल और EV बैटरी में इस्तेमाल होने वाले Lithium का रिजर्व

देश में पहली बार मिला मोबाइल और EV बैटरी में इस्तेमाल होने वाले Lithium का रिजर्व

EV की बैटरी में लिथियम का इस्तेमाल होता है। यह एक नॉन-फेरस मेटल है और इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है

देश में पहली बार मिला मोबाइल और EV बैटरी में इस्तेमाल होने वाले Lithium का रिजर्व

यह एक नॉन-फेरस मेटल है और इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है

ख़ास बातें
  • लिथियम का ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना से इम्पोर्ट हो रहा है
  • महत्वपूर्ण मिनरल्स की जरूरत लगातार बढ़ रही है
  • Tata Group ने EV के लिए बैटरी सेल प्लांट्स लगाने की योजना बनाई है
विज्ञापन
दुनिया भर में दुर्लभ माने जाने वाले Lithium का देश में पहली बार रिजर्व मिला है। केंद्र सरकार ने बताया कि जम्मू और कश्मीर में यह पाया गया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बैटरी में लिथियम का इस्तेमाल होता है। यह एक नॉन-फेरस मेटल है और इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। 

माइंस सेक्रेटरी Vivek Bharadwaj ने बताया, "देश में पहली बार जम्मू और कश्मीर में लिथियम का रिजर्व मिला है।" जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की ओर से किए गए एक्सप्लोरेशन में जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में लिथियम का रिजर्व मिला है। माइंस भारत में लिथियम, निकल और कोबाल्ट जैसे बहुत से मिनरल्स का इम्पोर्ट किया जाता है। हाल ही में माइंस मिनिस्ट्री ने कहा था कि इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज के लिए महत्वपूर्ण मिनरल्स की सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से उपाय किए जा रहे हैं। लिथियम सहित कुछ मिनरल्स का ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना से इम्पोर्ट हो रहा है। 

62वीं सेंट्रल जियोलॉजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड की मीटिंग में Bharadwaj ने कहा कि चाहे मोबाइल फोन हो या सोलर पैनल, महत्वपूर्ण मिनरल्स की जरूरत बढ़ रही है। उनका कहना था कि आत्मनिर्भर बनने के लिए देश को इन मिनरल्स को खोज और इन्हें प्रोसेस करने की जरूरत है। 

नमक से लेकर ऑटोमोबाइल तक का बिजनेस करने वाले Tata Group ने भारत और यूरोप में EV के लिए बैटरी सेल प्लांट्स लगाने की योजना बनाई है। टाटा ग्रुप की ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, P B Balaji ने हाल ही में कहा था कि इलेक्ट्रिक कारों में लोकल कंपोनेंट्स की हिस्सेदारी बढ़ाने में EV की बैटरी के लिए सेल मैन्युफैक्चरिंग को लोकलाइज करना महत्वपूर्ण है। इससे कंपनी को लोकल सप्लाई चेन तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि टाटा मोटर्स बैटरी सेल मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारत के अलावा यूरोप में प्लांट लगाने पर विचार कर रही है। इससे यूरोप में फैक्टरी रखने वाली कंपनी की प्रीमियम कार यूनिट Jaguar Land Rover की बैटरी सेल की जरूरतों को भी पूरा किया जा सकेगा। बैटरी सेल मैन्युफैक्चरिंग में इनवेस्टमेंट टाटा मोटर्स की पैरेंट कंपनी टाटा संस करेगी। हालांकि, उन्होंने इनवेस्टमेंट की रकम या इसकी अवधि की जानकारी नहीं दी थी। देश में EV की बैटरी का इम्पोर्ट किया जाता है और इस वजह से इन व्हीकल्स की कॉस्ट अधिक होती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »