• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स को झटका, जनवरी में 10 प्रतिशत से ज्यादा गिरी

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स को झटका, जनवरी में 10 प्रतिशत से ज्यादा गिरी

इस सेगमेंट की सबसे बड़ी कंपनी Tata Motor की इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 17 प्रतिशत गिरकर 2,426 यूनिट्स की थी

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स को झटका, जनवरी में 10 प्रतिशत से ज्यादा गिरी

जनवरी में कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों की EV सेल्स में बढ़ोतरी भी हुई है

ख़ास बातें
  • लग्जरी कार मेकर BMW की बढ़कर 123 यूनिट्स हो गई
  • इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स 20 प्रतिशत से अधिक गिरी है
  • इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की बिक्री भी जनवरी में तीन प्रतिशत कम रही
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की सेल्स में बढ़ोतरी पर जनवरी में ब्रेक लग गई है। पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 10.51 प्रतिशत घटकर 3,346 यूनिट्स की रही। इस सेगमेंट की सबसे बड़ी कंपनी Tata Motor की इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 17 प्रतिशत गिरकर 2,426 यूनिट्स की थी। कंपनी ने दिसंबर में 2,926 यूनिट्स बेची थी।  

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, MG Motor की बिक्री 12.50 प्रतिशत से अधिकर घटकर 425 यूनिट्स की रही। हालांकि, जनवरी में कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों की EV सेल्स में बढ़ोतरी भी हुई है। इनमें चाइनीज कंपनी BYD शामिल है। इसकी सेल्स 164 प्रतिशत बढ़कर 132 यूनिट्स पर पहुंच गई। इस कंपनी ने दिसंबर में 50 व्हीकल्स बेचे थे। लग्जरी कार मेकर BMW की बढ़कर 123 यूनिट्स हो गई। Hyundai Motor की इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स जनवरी में मामूली बढ़कर 111 यूनिट्स की रही। कंपनी ने दिसंबर में 91 यूनिट्स बेची थी। 

जनवरी में इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स 20 प्रतिशत से अधिक घटकर 131 यूनिट की थी। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की बिक्री में भी जनवरी में तीन प्रतिशत की कमी हुई है। हालांकि, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। इस कैटेगरी में जनवरी में 64,363 यूनिट्स की सेल्स हुई। यह दिसंबर में 64,348 यूनिट्स की थी। 

हाल ही में जारी इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया था कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स वार्षिक का हो सकता है। इससे लगभग पांच करोड़ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स मिलने की संभावना है। इकोनॉमिक सर्वे में बताया गया था कि दिसंबर में सेल्स के लिहाज से जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया। इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, "ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ने में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। देश का EV मार्केट 2022 से 2030 के बीच लगभग 49 प्रतिशत के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने का अनुमान है। यह 2030 तक एक करोड़ यूनिट्स तक पहुंच सकता है। पिछले वर्ष यह लगभग 10 लाख यूनिट्स का था।" इस इंडस्ट्री से 2030 तक लगभग पांच करोड़ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स बन सकती हैं। EV से जुड़ी इंडस्ट्री को मदद देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई उपाय किए हैं। इनमें इन व्हीकल्स को खरीदने पर सब्सिडी देना शामिल है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »