• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • EV की बैटरी में बड़ी ताकत बनेगा टाटा ग्रुप, भारत और यूरोप में प्लांट लगाने की तैयारी

EV की बैटरी में बड़ी ताकत बनेगा टाटा ग्रुप, भारत और यूरोप में प्लांट लगाने की तैयारी

टाटा ग्रुप की ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने देश में 50,000 से अधिक इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है

EV की बैटरी में बड़ी ताकत बनेगा टाटा ग्रुप, भारत और यूरोप में प्लांट लगाने की तैयारी

देश में कारों की बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी लगभग एक प्रतिशत की है

ख़ास बातें
  • टाटा मोटर्स की योजना मार्च 2026 तक 10 EV लॉन्च करने की है
  • बैटरी सेल मैन्युफैक्चरिंग में इनवेस्टमेंट टाटा संस करेगी
  • दुनिया में भारत जल्द तीसरा सबसे बड़ा कार मार्केट बन सकता है
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर से लेकर ऑटोमोबाइल तक के बिजनेस से जुड़े Tata Group की योजना भारत और यूरोप में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए बैटरी सेल प्लांट्स लगाने की है। टाटा ग्रुप की ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने देश में 50,000 से अधिक इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है। इसकी योजना मार्च 2026 तक 10 EV लॉन्च करने की है। 

टाटा मोटर्स को उम्मीद है कि 2025 तक इसकी कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी लगभग 25 प्रतिशत की होगी। यह आंकड़ा अभी लगभग आठ प्रतिशत का है। कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, P B Balaji ने Reuters को दिए इंटरव्यू में कहा कि इलेक्ट्रिक कारों में लोकल कंपोनेंट्स की हिस्सेदारी बढ़ाने में EV की बैटरी के लिए सेल मैन्युफैक्चरिंग को लोकलाइज करना महत्वपूर्ण है। इससे कंपनी को लोकल सप्लाई चेन तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि टाटा मोटर्स बैटरी सेल मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारत के अलावा यूरोप में प्लांट लगाने पर विचार कर रही है। इससे यूरोप में फैक्टरी रखने वाली कंपनी की प्रीमियम कार यूनिट Jaguar Land Rover की बैटरी सेल की जरूरतों को भी पूरा किया जा सकेगा। 

उन्होंने कहा कि बैटरी सेल मैन्युफैक्चरिंग में इनवेस्टमेंट टाटा मोटर्स की पैरेंट कंपनी टाटा संस करेगी। हालांकि, उन्होंने इनवेस्टमेंट की रकम या इसकी अवधि की जानकारी नहीं दी। उनका कहना था कि इस बारे में जल्द घोषणा की जा सकती है। दुनिया में भारत जल्द तीसरा सबसे बड़ा कार मार्केट बन सकता है। हालांकि, देश की जनसंख्या के लिहाज से कारों की बिक्री काफी कम है। देश में कारों की बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी लगभग एक प्रतिशत की है। केंद्र सरकार ने इसे 2030 तक बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। 

मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की इंटरनेशनल होलसेल्स 13 प्रतिशत बढ़कर 3,22,556 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसमें Jaguar Land Rover की होलसेल शामिल है। हालांकि, टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल्स और Tata Daewoo रेंज की इंटरनेशनल होलसेल्स पिछले फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही की तुलना में लगभग 5 प्रतिशत घटकर 97,956 यूनिट्स की रही। कंपनी के सभी पैसेंजर व्हीकल्स की होलसेल्स तीसरी तिमाही में लगभग 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 2,24,600 यूनिट्स की थी। टाटा मोटर्स ऑटो एक्स्पो में कई नए व्हीकल्स प्रदर्शित कर रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »