टेक्नोलॉजी की दुनिया से आपके लिए आज की 5 महत्वपूर्ण खबरें

Axiom-4 मिशन में शामिल भारतीय एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुंचकर एक बड़ी सफलता हासिल की है

टेक्नोलॉजी की दुनिया से आपके लिए आज की 5 महत्वपूर्ण खबरें

Axiom-4 मिशन में कई देशों की भागीदारी है

ख़ास बातें
  • भारत के शुभांशु शुक्ला ने Axiom-4 मिशन के ISS पर डॉकिंग की है
  • Xiaomi ने फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Flip 2 को लॉन्च किया है
  • Vivo ने लॉन्च किया TWS Air 3 Pro को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी के सेगमेंट में आपके लिए महत्वपूर्ण और दिलचस्प आज की कुछ प्रमुख खबरों का सार हम यहां पेश कर रहे हैं। भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चार सदस्यीय क्रू Axiom-4 मिशन के साथ 26 जून को 4.01 PM पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंच गया। यह भारत के स्पेस से जुड़े इतिहास के लिए एक नया अध्याय है। इन खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर आप क्लिक कर सकते हैं।

1. भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला पहुंचे स्पेस स्टेशन, Dragon स्पेसक्राफ्ट की हुई डॉकिंग 

 
देश के अंतरिक्ष से जुड़े इतिहास में गुरुवार को नया इतिहास जुड़ गया है। Axiom-4 मिशन में शामिल भारतीय एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुंचकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस मिशन के चार सदस्यीय क्रू में शुक्ला के अलावा अमेरिका की Peggy Whitson, पोलैंड के Slawosz Uznanski Wisniewski और हंगरी के Tibor Kapu शामिल हैं। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

2. AI बना साइबर क्राइम का नया तरीका, भारत को 2024 में हुआ 23 हजार करोड़ रुपये का नुकसान

 
भारत अपने डिजिटल युग में आगे बढ़ता जा रहा है, लेकिन साइबर क्रिमिनल भी उसी तेजी के साथ अपग्रेड हो रहे हैं। अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट (AI) टूल साइबर क्राइम का नया तरीका बन गए हैं। भारत में 10 में से 8 साइबर फ्रॉड के मामलों में एआई का उपयोग हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ भारत में ही डिजिटल फ्रॉड के चलते 2.78 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

3. iPhone 17 सीरीज के कलर्स, डिजाइन, प्रोसेसर और भारतीय कीमत, लॉन्च से पहले जानें 

   
Apple की iPhone 17 सीरीज हर बार की तरह इस साल सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च में सिर्फ दो महीने का समय बाकि है तो अब तक आगामी आईफोन के बारे में लीक्स और अफवाहों में काफी कुछ सामने आ रहा है। आगामी सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air शामिल होने की उम्मीद है, जिससे पता चलता है कि Apple बड़ा बदलाव करने वाली है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

4. Vivo ने लॉन्च किया TWS Air 3 Pro, 52 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स

 
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Vivo ने TWS Air 3 Pro ईयरफोन्स को लॉन्च किया है। पिछले महीने कंपनी ने TWS 3 ईयरफोन्स को पेश किया था। Vivo ने TWS Air 3 Pro की बैटरी 47 घंटे तक चलने का दावा किया है। इसके साथ ही इन ईयरफोन्स का सिंगल चार्ज में 52 घंटे तक चलने इन ईयरफोन्स का एक वेरिएंट भी पेश किया है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

5. Xiaomi ने लॉन्च किया फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Flip 2, Leica ब्रांडेड कैमरा यूनिट

 चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi ने क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Flip 2 को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। Mix Flip 2 की 5,165 mAh की बैटरी 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में Leica ब्रांडेड डुअल कैमरा यूनिट दी गई है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »