Whatsapp Fraud Case

Whatsapp Fraud Case - ख़बरें

  • Digtal Arrest Case: पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 85 वर्ष के बुजुर्ग से ठगे 9 करोड़, इस तरह के स्कैम से सावधान!
    मुंबई से सामने आए एक चौंकाने वाले साइबर फ्रॉड मामले में 85 वर्षीय बुजुर्ग को “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर करीब 9 करोड़ रुपये की ठगी की गई। ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए। WhatsApp वीडियो कॉल, फर्जी कोर्ट और RBI दस्तावेजों के जरिए पीड़ित पर मानसिक दबाव बनाया गया। डर के चलते बुजुर्ग ने अपनी सेविंग्स, म्यूचुअल फंड और FD तोड़कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। बैंक कर्मचारी की सतर्कता से मामला उजागर हुआ।
  • WhatsApp पर फोटो भेज पूछा- 'इसे जानते हो?' खोला तो अकाउंट से उड़ गए Rs 2 लाख!
    WhatsApp के माध्यम से ऑनलाइन फ्रॉड का अजब मामला सामने आया है। ठगों ने एक शख्स के फोन पर फोटो भेजकर उसकी पहचान करने को कहा। जैसे ही शख्स ने उस फोटो को फोन में डाउनलोड किया, उसके अकाउंट से Rs 2 लाख से ज्यादा की रकम चोरी हो गई। हैकर्स ने शख्स की आवाज में बैंक से भी बात कर ली! इसे लीस्ट सिग्निफिकेंट बिट (LSB) स्टेग्नोग्राफी स्कैम कहा जाता है।
  • 'बॉस' बनकर WhatsApp पर मांगे Rs 1.95 करोड़, पता चला ठग थे!
    हैदराबाद में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। MD के नाम से WhatsApp पर मैसेज कर 1.95 करोड़ रुपये की ठगी करने की कोशिश की गई। अकाउंटेंट के पास मैसेज आया कि प्रोजेक्ट के लिए 1.95 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दो। और उसने रकम ट्रांसफर कर दी। असली MD को पता चला कि खाते से इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर हुई है तो फ्रॉड का खुलासा हुआ।
  • Whatsapp कॉल पर कहा- तुम्‍हारे Aadhaar नंबर पर 2 सिम… फ‍िर ‘Digital Arrest’ करके 1.24 लाख ठगे
    लखनऊ में एक महिला को डिजिटल अरेस्‍ट करके ठगों ने 1.24 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। महिला को इसका एहसास हुआ तो उन्‍होंने पुलिस में कंप्‍लेंट दर्ज कराई। महिला को वॉट्सऐप पर कॉल आई। कहा गया कि उनके आधार नंबर पर दो सिम है, जिसमें से एक को मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्‍तेमाल किया जा रहा है। आरोपियों ने महिला से पैसे ट्रांसफर करने को कहा और पैसे ट्रांसफर करवा लिए।
  • ऑनलाइन जुए में पहले जीते 5 करोड़, फिर लगी 58 करोड़ की चपत! नागपुर के बिजनेसमैन से ठगी
    शुरुआत में पीड़ित घबरा रहा था लेकिन धीरे धीरे वह आरोपी के झांसे में आता चला गया और उसने जैन के खाते में 8 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »