हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार की सेल्स ने अमेरिका में नया रिकॉर्ड बनाया

टेस्ला और फोर्ड मोटर जैसी कंपनियों का जोर इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल्स बढ़ाने पर है, जबकि एशियन ऑटोमोबाइल कंपनियां हाइब्रिड व्हीकल्स के नए मॉडल्स भी लॉन्च कर रही हैं

हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार की सेल्स ने अमेरिका में नया रिकॉर्ड बनाया

अमेरिका में पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक कारों की राइवल गैसोलिन-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड कारों की रिकॉर्ड बिक्री हुई है

ख़ास बातें
  • टेस्ला और फोर्ड मोटर का जोर इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल्स बढ़ाने पर है
  • एशियन ऑटोमोबाइल कंपनियां हाइब्रिड व्हीकल्स के नए मॉडल्स लॉन्च कर रही हैे
  • अमेरिकी मार्केट में टोयोटा मोटर ने हाइब्रिड कार की रिकॉर्ड सेल्स की
विज्ञापन
दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में तेजी आ रही है और बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां इन कारों के नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। हालांकि, अमेरिका में पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक कारों की राइवल गैसोलिन-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड कारों की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। टेस्ला और फोर्ड मोटर जैसी कंपनियों का जोर इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल्स बढ़ाने पर है, जबकि एशियन ऑटोमोबाइल कंपनियां हाइब्रिड व्हीकल्स के नए मॉडल्स भी लॉन्च कर रही हैं क्योंकि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के अधिक प्राइस, सीमित रेंज और चार्जिंग स्टेशंस की कमी के कारण बहुत से कस्टमर्स इन कारों से दूरी रखते हैं।

एनालिटिक्स फर्म Wards Intelligence के डेटा के अनुसार, अमेरिका में पिछले वर्ष हाइब्रिड व्हीकल की सेल्स लगभग 76 प्रतिशत बढ़कर आठ लाख यूनिट्स से अधिक की रही। यह अमेरिका में लाइट व्हीकल की कुल सेल्स का लगभग 5 प्रतिशत है। EV की सेल्स भी 83 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,34,879 यूनिट्स की रही, लेकिन यह कुल मार्केट का केवल तीन प्रतिशत है। 

अमेरिकी मार्केट में टोयोटा मोटर ने हाइब्रिड कार की रिकॉर्ड सेल्स की जिससे जापान की इस कंपनी को जनरल मोटर्स को पीछे छोड़कर अमेरिका में सबसे अधिक सेल्स वाली ऑटोमोबाइल कंपनी बनने में मदद मिली। टोयोटा मोटर की हाइब्रिड, प्लग-इन और फ्यूल सेल्स व्हीकल्स की सेल्स लगभग 73 प्रतिशत बढ़कर 5,83,697 यूनिट्स की रही। इनमें हाइब्रिड कारों की बड़ी हिस्सेदारी थी। जनरल मोटर्स की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स 24,000 यूनिट्स से अधिक की थी। कंपनी को बैटरी में आग लगने के रिस्क की वजह से बोल्ट EV को रिकॉल करना पड़ा जिससे उसकी सेल्स पर असर पड़ा।

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स केवल इलेक्ट्रिसिटी पर चलते हैं और इनके लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है, जबकि हाइब्रिड EV को गैसोलिन के साथ ही इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम के जरिए इलेक्ट्रिसिटी पर भी चलाया जा सकता है। अमेरिका में हाइब्रिड कारों की दूसरी सबसे अधिक बिक्री करने वाली होंडा मोटर की हाइब्रिड कारों की सेल्स 67 प्रतिशत बढ़कर 1,07,060 यूनिट्स की रही। होंडा मोटर के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, Dave Gardner ने Reuters को बताया, "हमें CR-V और Accord की हाइब्रिड सेल्स आगामी वर्षों में काफी बढ़ने की उम्मीद है। हम बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए भी तैयारी कर रहे हैं।" होंडा की योजना 2024 में अमेरिकी मार्केट में अपना पहला  EV लॉन्च करने की है।



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Vehicle, Hybrid cars, Sales, America, Record, Tesla, Honda
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »