AITO M5 स्मार्ट कार में मिलेगी Bluetooth और NFC सपोर्ट से लैस डिजिटल चाबी

AITO M5 स्मार्ट कार Huawei के HarmonyOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाली पहली कार है। बता दें, HarmonyOS का प्रमुख काम Huawei IoT प्रोडक्ट्स के बीच बिना किसी रूकावट के इंटीग्रेशन करना है जिसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच और स्मार्ट कार आदि शामिल हैं।

AITO M5 स्मार्ट कार में मिलेगी Bluetooth और NFC सपोर्ट से लैस डिजिटल चाबी
ख़ास बातें
  • Huawei के HarmonyOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है AITO M5 स्मार्ट कार
  • कंपनी ने कार के लिए Bluetooth और NFC वाली डिजिटल कार-की डेवलप की है
  • Huawei Wallet ऐप के जरिए कर सकेंगे कार लॉक व अनलॉक
विज्ञापन
पिछले हफ्ते Huawei Winter Flagship Launch Event का आयोजन किया गया था। इस इवेंट के दौरान कंपनी ने कई प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाया, जिसमें कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक हाइब्रिड SUV व्हिकल Huawei AITO M5 स्मार्ट कार भी शामिल थी। इसके साथ कंपनी प्रमुख ने यह भी जानकारी दी कि कंपनी ने AITO M5 स्मार्ट कार के लिए दुनिया की पहली ब्लूटूथ और एनएफसी सपोर्ट से लैस डिजिटल कार-की (चाबी) को भी डेवलप किया है। AITO M5 स्मार्ट कार Huawei के HarmonyOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाली पहली कार है। बता दें, HarmonyOS का प्रमुख काम Huawei IoT प्रोडक्ट्स के बीच बिना किसी रूकावट के इंटीग्रेशन करना है जिसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच और स्मार्ट कार आदि शामिल हैं।

Huawei AITO M5 स्मार्ट कार लॉन्च के दौरान कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Mr Yu Chengdong ने जानकारी दी कि कंपनी ने कार के लिए दुनिया की पहली Bluetooth और NFC सपोर्ट से लैस डिजिटल कार-की (चाबी) को भी डेवलप किया है। जैसे कि हमने बताया यह कार Huawei के HarmonyOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है, जिसका काम Huawei IoT प्रोडक्ट्स के बीच बिना किसी रूकावट के इंटीग्रेशन करना है। HarmonyOS 2.0 से लैस स्मार्टफोन में यह डिजिटल स्मार्ट कार-की Huawei Wallet ऐप में स्थित है।

यह डिजिटल कार-की वह सभी काम करने में सक्षम है, जो कि एक फिजिकल चाबी करती है। इसके जरिए आप कार को लॉक व अनलॉक करने का काम कर सकते हैं। इस डिजिटल कार-की के होने के बाद आपको चाबी गुमने व इमरजेंसी में उसे ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा, कार-की एनएफसी को भी सपोर्ट करती है जिसमें आप फोन की बैटरी खत्म होने के बाद भी कार को अनलॉक कर सकेंगे।

आज के वक्त में यह डिजिटल कार की केवल HarmonyOS 2.0 हुवावे स्मार्टफोन में ही उपलब्ध है। इसके अलावा, कंपनी Huawei Watch 3 सीरीज़ में भी इसको लाने की तैयारी कर रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  2. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  3. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  4. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  5. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  7. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  8. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »