Honda की पाकिस्तान में फैक्टरी होगी बंद, इकोनॉमी की बदहाल स्थिति का असर

Honda Atlas Cars Pakistan ने बताया कि उसकी सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट आई है और इस वजह से कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा है

Honda की पाकिस्तान में फैक्टरी होगी बंद, इकोनॉमी की बदहाल स्थिति का असर

IMF से पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का फंड मिलने की संभावना है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने बताया है कि वह प्रोडक्शन जारी नहीं रख सकती
  • होंडा की सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट आई है
  • पाकिस्तान की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री इम्पोर्ट पर काफी निर्भर करती है
विज्ञापन
ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने पाकिस्तान में अपना प्लांट बंद करने की घोषणा की है। कंपनी के पाकिस्तान में ज्वाइंट वेंचर Honda Atlas Cars Pakistan ने बताया है कि करेंसी की वैल्यू बहुत अधिक घटने और बजट में अधिक टैक्स लगाने के कारण उसने 9-31 मार्च तक प्लांट को बंद रखने का फैसला किया है। 

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी के हवाले से बताया गया है कि वह प्रोडक्शन जारी नहीं रख सकती और मार्च के बाकी हिस्से में प्लांट को बंद रखा जाएगा। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज को भेजे नोटिस में HACP ने कहा कि उसकी सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट आई है और इस वजह से कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा है। HACP ने बताया, "पाकिस्तान की मौजूदा इकोनॉमिक स्थिति के चलते सरकार ने कड़े उपाय किए हैं। इनमें लेटर ऑफ क्रेडिट और कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन (CKD) किट्स के इम्पोर्ट पर रोक लगाना शामिल है। इससे कंपनी की सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट आई है। कंपनी प्रोडक्शन जारी रखने की स्थिति में नहीं है और इस वजह से प्लांट को 9 से 31 मार्च तक बंद रखा जाएगा।" 

होंडा से पहले Pak Suzuki Motor Company (PSMC) और Indus Motor Company (IMC) ने भी अपनी फैक्टरियों को बंद करने की घोषणा की थी। पाकिस्तान की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री इम्पोर्ट पर काफी निर्भर करती है और करेंसी के बहुत कमजोर होने और लेटर ऑफ क्रेडिट को लेकर बंदिशों के कारण इसे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने CKD मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। 

पाकिस्तान के पास लगभग 3.8 अरब डॉलर का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व बचा है जो एक महीने के इम्पोर्ट के लिए भी पर्याप्त नहीं है। पाकिस्तान सरकार ने कर्ज देने के लिए इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) से गुहार लगाई है। हालांकि, इसके लिए उसे टैक्स और इलेक्ट्रिसिटी के रेट्स बढ़ाने जैसी कड़ी शर्तों को मानना होगा। IMF से पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का फंड मिलने की संभावना है। पिछले कुछ महीनों से फ्यूल और बहुत से अन्य आइटम्स की कीमतें लगातार बढ़ने की वजह से पाकिस्तान के लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। पाकिस्तान पर IMF और कुछ देशों का अरबों डॉलर का कर्ज बकाया है, जिसके भुगतान पर डिफॉल्ट होने की भी आशंका है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »