हीरो मोटोकॉर्प का प्रॉफिट बढ़कर 1,073 करोड़ रुपये, तीसरी तिमाही में बेची 14 लाख यूनिट्स

कंपनी का का रेवेन्यू लगभग तीन प्रतिशत और नेट प्रॉफिट 1.8 प्रतिशत बढ़ा है। इसने तीसरी तिमाही में 14.6 लाख यूनिट्स की बिक्री की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 फरवरी 2024 14:54 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के रेवेन्यू में 51 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है
  • हीरो मोटोकॉर्प की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी लॉन्च करने की तैयारी है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

कंपनी ने EV के लिए अपनी योजना की रफ्तार बढ़ाई है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp का मौजूदा वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में प्रदर्शन अच्छा रहा है। इसकी सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर लगभग 14.6 लाख यूनिट्स की रही। कंपनी के रेवेन्यू में 51 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है और यह 9,724 करोड़ रुपये का है। 

पिछले कुछ महीनों में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की सेल्स तेजी से बढ़ी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  हीरो मोटोकॉर्प का रेवेन्यू लगभग तीन प्रतिशत और नेट प्रॉफिट 1.8 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में 14.6 लाख यूनिट्स की बिक्री की है। यह इससे पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। हालांकि, तिमाही-दर-तिमाही आधार पर बिक्री तीन प्रतिशत बढ़ी है। 
Advertisement

हीरो मोटोकॉर्प के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Niranjan Gupta ने कहा,  "हाल ही में पेश हुए इंटरिम बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर सरकार के जोर से बिजनेस और इकोनॉमी के लिए स्थितियां बेहतर होंगी। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मोटरसाइकिल के प्रीमियम सेगमेंट में हमारे कुछ नए लॉन्. को शुरुआती सफलता मिली है। हम इस सेगमेंट में कैपेसिटी बढ़ा रहे हैं। हमारे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मौजूदगी बढ़कर लगभग 100 शहरों तक हो गई है। Ather के साथ टाई-अप से हम चार्जिंग के नेटवर्क को भी तेजी से बढ़ा रहे हैं। अफोर्डेबल और मिड सेगमेंट्स में हम नए प्रोडक्ट लॉन्च करेंगे। हम मार्केट शेयर बढ़ाे और ग्रोथ में तेजी लाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।" 

कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 का प्राइस 1.26 लाख रुपये और V1 Pro का 1.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली, सब्सिडी को मिलाकर) है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को फ्रांस और स्पेन जैसे देशों में उपलब्ध कराने की तैयारी की है। इसका मुकाबला Ola Electric के S1 Pro और Ather Energy के 450X से होता है। कंपनी की योजना विभिन्न प्राइस सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। कंपनी ने EV के लिए अपनी योजना की रफ्तार बढ़ाई है।  हीरो मोटोकॉर्प की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी लॉन्च करने की तैयारी है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है। हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प ने इस सेगमेंट में शुरुआत करने में कुछ देरी की है। इस मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक की लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  5. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  8. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  9. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.