Ola Electric की लिथियम माइनिंग राइट्स के लिए बिड देने की तैयारी

कंपनी जल्द ही लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। कंपनी की तमिलनाडु के कृष्णागिरी में बन रही गीगाफैक्टरी इस महीने से शुरू हो जाएगी

Ola Electric की लिथियम माइनिंग राइट्स के लिए बिड देने की तैयारी

देश में कारों की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है

ख़ास बातें
  • कंपनी की लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की तैयारी है
  • इसकी तमिलनाडु के कृष्णागिरी में बन रही गीगाफैक्टरी जल्द शुरू होगी
  • ओला इलेक्ट्रिक ने IPO के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बनाई है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने लिथियम की माइनिंग के राइट्स के लिए बिड देने की योजना बनाई है। इससे कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए बैटरी बनाने की योजना में आसानी हो सकती है। केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष लिथियम जैसे दुर्लभ मिनरल्स की नीलामी के पहले दौर की शुरुआत की थी। 

देश में कारों की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है। सरकार ने 2030 तक इसे बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। Reuters की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है, "ओला इलेक्ट्रिक की लिथियम की माइनिंग के राइट्स हासिल करने में दिलचस्पी ली है।" कंपनी के एग्जिक्यूटिव्स ने इस नीलामी से जुड़ी मीटिंग्स में हिस्सा लिया है। 

कंपनी जल्द ही लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। कंपनी की तमिलनाडु के कृष्णागिरी में बन रही गीगाफैक्टरी इस महीने से शुरू हो जाएगी। इस गीगाफैक्टरी के पूरी कैपेसिटी तक पहुंचने पर लगभग 25,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर, Bhavish Aggarwal ने हाल ही में चेन्नई में आयोजित तमिलनाडु ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट में यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था, "इस गीगाफैक्टरी के शुरू होने पर ओला इलेक्ट्रिक देश में लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली पहली कंपनी बन जाएगी।" इस गीगाफैक्टरी की कैपेसिटी 100 GWh की होगी। इसे 5 GWh की कैपेसिटी से शुरू किया जाएगा। 

ओला इलेक्ट्रिक ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर हासिल करने की योजना बनाई है। इसमें नए शेयर्स जारी करने के साथ ही मौजूदा इनवेस्टर जापान के SoftBank की ओर से भी शेयर्स की बिक्री होगी। कंपनी इस IPO से मिलने वाले फंड के कुछ हिस्से का इस्तेमाल इस गीगाफैक्टरी के एक्सपैंशन में करेगी। पिछले वर्ष ओला इलेक्ट्रिक ने नई फंडिंग हासिल की थी और इसके लिए कंपनी की वैल्यू 5.4 अरब डॉलर की लगी थी। कंपनी ने अपने सर्विस नेटवर्क को बढ़ाने के साथ ही बड़ी संख्या में नए फास्ट चार्जर्स इंस्टॉल करने की योजना तैयारी की है। इसके पास लगभग 400 सर्विस सेंटर्स और लगभग 1,000 EV चार्जर्स हैं। पिछले कुछ महीनों में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी ने पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लगभग 2.65 लाख यूनिट्स बेची थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »