• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • प्रधानमंत्री मोदी, चीफ जस्टिस के खिलाफ फेक न्यूज फैला रहा YouTube चैनल, PIB का आरोप

प्रधानमंत्री मोदी, चीफ जस्टिस के खिलाफ फेक न्यूज फैला रहा YouTube चैनल, PIB का आरोप

PIB ने बताया है कि इस यूट्यूब चैनल के लगभग 10 लाख सब्सक्राइबर्स और लगभग 32 करोड़ व्यूज हैं

प्रधानमंत्री मोदी, चीफ जस्टिस के खिलाफ फेक न्यूज फैला रहा YouTube चैनल, PIB का आरोप

YouTube ने भारत में 17 लाख से ज्यादा वीडियो गाइडलाइंस के उल्लंघन के कारण हटाए हैं

ख़ास बातें
  • इस यूट्यूब चैनल के लगभग 10 लाख सब्सक्राइबर्स हैं
  • यूट्यूब पर गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले वीडियो को हटाया जाता है
  • इससे पहले सरकार ने ऐसे कुछ यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया था
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने एक  YouTube चैनल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सुप्रीम कोर्ट, देश के चीफ जस्टिस और चुनाव आयोग के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया है। प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने बताया कि इस यूट्यूब चैनल के लगभग 10 लाख सब्सक्राइबर्स और लगभग 32 करोड़ व्यूज हैं। 

PIB के फैक्ट चेक हैंडल ने ट्वीट कर बताया, "एक यूटयूब चैनल 'News Headlines' को प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट, देश के चीफ जस्टिस और चुनाव आयोग के खिलाफ फेक न्यूज फैला रहा है।" इस यूट्यूब चैनल पर "देश के चीफ जस्टिस के आदेश के बाद चुनावों को मतदान पत्र के जरिए कराने" और उत्तर प्रदेश विधानसभा की 131 सीटों पर दोबारा चुनाव होने जैसी फेक न्यूज फैलाने का आरोप है। इससे पहले इसने यह भी दावा किया था कि रोड ट्रांसपोर्ट और हाइवेज मिनिस्टर नितिन गडकरी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है और वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 

हाल ही में यूट्यूब ने बताया था कि उसने प्लेटफॉर्म की कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने की वजह से लगभग 56 लाख वीडियोज को हटाया है। PIB की फैक्ट चेकिंग टीम केंद्र सरकार की ओर से मीडिया को जानकारी देती है। यह सोशल मीडिया और उससे जुड़े चैनलों पर फेक न्यूज की पहचान कर लोगों को उसके खिलाफ चेतावनी देती है। 

YouTube ने जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान भारत में 17 लाख से ज्यादा वीडियो कंपनी की कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने की वजह से हटाए हैं। यूट्यूब ने तीसरी तिमाही के लिए कम्युनिटी गाइंडलाइंस रिपोर्ट में बताया था, "मशीन की मदद से पकड़े गए वीडियो में से 36 प्रतिशत को एक भी व्यू मिलने से पहले और 31 प्रतिशत को 1 से 10 व्यू मिलने पर हटा दिया गया था।" इसके अलावा गाइडलाइंस के उल्लंघन से जुड़े 73.7 करोड़ से अधिक कमेंट्स को हटाया गया है। यूट्यूब के डेटा से पता चलता है कि लगभग 99 प्रतिशत कमेंट्स को इस प्लेटफॉर्म के ऑटोमेटेड सिस्टम की ओर से मिली चेतावनी के बाद और बाकी को यूजर्स के आपत्ति जताने पर हटाया गया था। यूट्यूब की मालिक Alphabet है। यह इंटरनेट सर्च इंजन गूगल को भी चलाती है। स्लोडाउन के कारण विज्ञापनों में कमी होने की वजह से यूट्यूब रेवेन्यू बढ़ाने के अन्य जरियों की तलाश कर रही है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »