Fake News

Fake News - ख़बरें

  • आपके फोन में हो सकता है नकली WhatsApp ऐप! Meta ने यूजर्स को भेजा अलर्ट
    Meta ने WhatsApp के लिए नए स्कैम और फ्रॉड प्रोटेक्शन टूल्स पेश किए हैं, जिनमें डिवाइस लिंकिंग वॉर्निंग सिस्टम शामिल है। कंपनी ने एक फेक WhatsApp ऐप को लेकर भी अलर्ट जारी किया है, जिसका इस्तेमाल करीब 200 यूजर्स की जासूसी के लिए किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऐप सोशल इंजीनियरिंग के जरिए यूजर्स को डाउनलोड कराया गया। Meta का कहना है कि WhatsApp की ऑफिशियल ऐप और एन्क्रिप्शन सुरक्षित हैं और यह किसी सिस्टम कमजोरी का मामला नहीं है। कंपनी यूजर्स को केवल भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ऐप डाउनलोड करने की सलाह दे रही है।
  • AI स्कैम गैंग्स की हिट लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर, Meta की इस रिपोर्ट में सामने आया पूरा फ्रॉड गेम
    Meta की 2026 Adversarial Threat Report में बताया गया है कि ऑनलाइन स्कैम अब पहले से ज्यादा एडवांस हो चुके हैं और इनमें AI का बड़ा रोल है। स्कैमर्स अब फेक प्रोफाइल, डीपफेक और नेचुरल बातचीत के जरिए लोगों को आसानी से झांसा दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये ठगी अब एक पूरी इंडस्ट्री की तरह काम कर रही है, जिसमें अलग-अलग स्टेज पर प्लानिंग की जाती है। साउथईस्ट एशिया से ऑपरेट होने वाले बड़े स्कैम नेटवर्क्स भारत समेत कई देशों को टारगेट कर रहे हैं। इसके अलावा फेक रेंटल और फेक फ्यूनरल जैसे नए स्कैम भी सामने आए हैं।
  • दिल्ली में यहां बन रहे थे नकली Samsung Galaxy फोन, पुलिस ने किया पर्दाफाश, जानें सबकुछ
    दिल्ली में पुलिस ने करोल बाग में नकली सैमसंग स्मार्टफोन बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सैकड़ों स्मार्टफोन के साथ कई लोगों को गिरफ्तार किया है। यह ग्रुप मदरबोर्ड, कैमरे, बैटरी और फ्रेम जैसे कई पार्ट्स विदेशों से (मुख्यतौर पर चीन) से मंगवा रहा था। इन पार्ट्स को पुराने या सामान्य पार्ट्स के साथ मिलाकर ऐसे फोन बनाए जाते थे जो कि सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे कि Galaxy S Ultra  लाइनअप और Galaxy Fold और Flip सीरीज जैसे नजर आते थे।
  • ट्रैवल कर रहे हैं तो संभल जाइए! फर्जी होटल बुकिंग वेबसाइट के जरिए हुआ बड़ा स्कैम, जानें पूरा मामला
    Delhi Police की Crime Branch ने एक फर्जी होटल बुकिंग वेबसाइट से जुड़े साइबर फ्रॉड मामले का खुलासा किया है। इस केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रतोष कुमार को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पॉपुलर होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म का कस्टमर सपोर्ट बताकर लोगों को ठग रहा था। Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने OTP और UPI डिटेल्स हासिल कर एक अमेरिकी नागरिक से 57,186 रुपये की ठगी की। जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले कई सालों से इस तरह के फ्रॉड को अंजाम दे रहा था और उसके मोबाइल नंबर कई साइबर शिकायतों से जुड़े पाए गए।
  • 1,000 करोड़ की ठगी और 111 फर्जी कंपनियां, कैसे CBI ने इस बड़े साइबर फ्रॉड का किया खुलासा, यहां जानें
    CBI ने देशभर में एक्टिव एक बड़े इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा किया है, जो फर्जी लोन ऐप्स, नकली इनवेस्टमेंट स्कीम्स, झूठे जॉब ऑफर्स और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को ठग रहा था। जांच एजेंसी ने इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिनमें चार विदेशी नागरिक और 58 कंपनियां शामिल हैं। CBI के मुताबिक, यह रैकेट Ponzi और MLM मॉडल पर काम कर रहा था। जांच में 111 शेल कंपनियों और 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के संदिग्ध ट्रांजैक्शन का भी खुलासा हुआ है।
  • Cyber Fraud: वीडियो कॉल पर फर्जी अधिकारी बनकर BLO से ठगे Rs 53,000! जानें पूरा मामला
    मेरठ के मवाना में एक स्कूल शिक्षक, जो इस समय BLO की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, एक नए साइबर फ्रॉड का शिकार बन गए। एक अनजान व्यक्ति ने वीडियो कॉल पर खुद को जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPRO) बताया और SIR फॉर्म सबमिशन को लेकर फटकार लगाते हुए लॉगिन डिटेल्स मांग लीं। शिक्षक को शुरू में शक हुआ, लेकिन कॉलर के आधिकारिक व्यवहार ने उन्हें भरोसे में ले लिया। कुछ ही घंटों बाद शिक्षक के फोन पर बैंक संदेश आने बंद हो गए और बाद में पता चला कि चार ट्रांजेक्शंस में कुल 53,000 रुपये खाते से निकल चुके थे। मवाना पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी है।
  • PM Modi AC Yojana 2025: FREE में दिए जा रहे 1.5 करोड़ 5-स्टार AC? सामने आई योजना की सच्चाई ...
    पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सरकार ने नई स्कीम निकाली है जिसके तहत लोगों को सरकार की तरफ से 1.5 करोड़ 5-स्टार AC मुफ्त में बांटे जाएंगे। बहुत से लोग इसमें अप्लाई करने दौड़ पड़े। लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। योजना को लेकर खुद प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की ओर से सच्चाई बताई गई है कि यह फेक है। झांसे में न आएं।
  • YouTube देखकर छाप डाले 500 रु. के नकली नोट! मार्केट में भी चलाए ...
    उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से पुलिस ने 500 रुपये के नकली नोट बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने 30 हजार रुपये के नकली नोट मार्केट में चला रखे थे। इनके पास से एक प्रिंटर मिला है जिस पर ये 500 रुपये के नकली नोट छापते थे। नोट बनाने में 10 रुपये के स्टैम्प पेपर का इस्तेमाल करते थे। पुलिस के मुताबिक इन्होंने YouTube देखकर नकली नोट बनाने सीखे थे।
  • नकली नोट नहीं बना पाएंगे जालसाज! वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी स्‍याही
    भारतीय रिसर्चर्स ने चमकदार नैनो मटीरियल की मदद से एडवांस्‍ड सिक्‍योरिटी फीचर्स वाली एक अनोखी स्याही यानी इंक डेवलप की है। यह इंक करेंसी, डॉक्‍युमेंट्स, ब्रांडेड आइटम्‍स और दवाइयों की जालसाजी को रोकने में मददगार हो सकती है। नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएनएसटी) ने यह खोज की है। इसे नकल-प्रूफ विभिन्न चीजों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें करेंसी, डॉक्‍युमेंट्स, दवाईयां और ब्रांडेड प्रोडक्‍ट शामिल हैं।
  • Deep Fake : इंडियन आइडल फेम अरुणिता को AI टूल से दिखाया प्रेग्‍नेंट, क्‍या होता है डीप फेक? जानें
    इंडियन आइडल फेम अरुणिता कांजीलाल डीप फेक का नया शिकार हैं। कई सेलिब्र‍िटीज को लेकर भ्रम फैला चुकी इस टेक्‍नॉलजी ने अब अरुणिता को लेकर भी एक नई मिसइन्‍फर्मेशन फैलाई है। अरुणिता की ऐसी तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह प्रेग्‍नेंट दिखाई दे रही हैं। एक तस्‍वीर में पवनदीप राजन भी दिख रहे हैं। पवनदीप और अरुणिता अच्‍छे दोस्‍त हैं, लेकिन तस्‍वीर में उन्‍हें कपल की तरह दिखाया जा रहा है।
  • 3 महीने का फ्री रिचार्ज वाला मैसेज आपको भी आया? जानें क्‍या है इसकी सच्‍चाई
    Free Recharge Fake Msg : फेक मैसेज में लोगों से कहा जा रहा है कि 3 महीने के लिए ट्राई फ्री रिचार्ज दे रही है जिसमें 200GB सुपर फास्ट 4G/5G डेटा मिलेगा।
  • गजब : फेक व्‍यूज के लिए खरीदे 4600 फोन्‍स, 4 महीनों में कमाए Rs 3.4 करोड़, पहुंचा जेल में
    Fake Views : चीन में एक व्‍यक्ति ने व्‍यूज के चक्‍कर में क्राइम कर दिया। आरोप है कि उसने लाइव स्‍ट्रीम पर ट्रैफ‍िक लाने के लिए हजारों फोन का इस्‍तेमाल किया, ताकि फेक व्‍यूअर्स जनरेट किए जा सकें।
  • ईरानी हैकर्स ने UAE, UK, Canada में चलाई फेक AI न्यूज! इस टेक दिग्गज ने किया खुलासा
    हैकर्स ने प्रोग्रामिंग सर्विस हैक कर गाजा पर एक फेक रिपोर्ट दिखाई जिसमें ग्राफिक इमेजिस का इस्तेमाल किया गया, और एंकर भी AI के माध्यम से बनाया गया था।
  • पूनम पांडेय को 'मौत का मज़ाक' पड़ा भारी! होगी FIR!
    ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मॉडल पूनम पांडे और उनके मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए मुंबई के विक्रोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को पत्र लिखा है।
  • 17 ‘फेक लोन ऐप्‍स’ को Google ने Play Store से हटाया, आपके फोन में हैं तो अभी कर दें डिलीट, जानें नाम
    Fake Loan Apps : गूगल के ऐक्‍शन से पहले इन ऐप्‍स को 1 करोड़ 20 लाख तक डाउनलोड मिल गए थे।

Fake News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »