• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple का इस वर्ष फोल्डेबल आईफोन के साथ टचस्क्रीन MacBook लॉन्च करने का प्लान

Apple का इस वर्ष फोल्डेबल आईफोन के साथ टचस्क्रीन MacBook लॉन्च करने का प्लान

एपल की योजना लैपटॉप की एक नई सीरीज भी लॉन्च करने की है। इसे MacBook Ultra कहा जा सकता है। इस MacBook सीरीज में OLED टचस्क्रीन दी जा सकती है

Apple का इस वर्ष फोल्डेबल आईफोन के साथ टचस्क्रीन MacBook लॉन्च करने का प्लान

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • एपल के बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है
  • फोल्डेबल आईफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • इस वर्ष एपल की टचस्क्रीन MacBook भी लाने की तैयारी है
विज्ञापन

इस वर्ष अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च हो सकता है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। फोल्डेबल आईफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। एपल की इस वर्ष टचस्क्रीन MacBook भी लाने की तैयारी है। इसे MacBook Ultra की ब्रांडिंग के साथ पेश किया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने Ultra की ब्रांडिंग के साथ Apple Watch को पेश किया था। iPhone Ultra को फोल्ड करने पर थिकनेस 9.5 mm और अनफोल्ड करने पर 4.5 mm की हो सकती है। इसकी तुलना में iPhone Air की थिकनेस 5.6 mm और Samsung Galaxy Z Fold 7 की अनफोल्ड करने पर थिकनेस लगभग 4.2 mm की है। फोल्डेबल आईफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। आगामी स्मार्टफोन में 5,800 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया था कि फोल्डेबल iPhone में डुअल-लेयर UTG और UFG ग्लास डिजाइन हो सकता है। इस डिजाइन के साथ फोल्डेबल आईफोन का डिस्प्ले ग्लास की दो थिन शीट्स के बीच होगा। iPhone Ultra में अपडेटेड हिंज डिजाइन भी दिख सकता है। इससे इस स्मार्टफोन को आसानी से फोल्ड किया जा सकेगा और इसके डिस्प्ले पर क्रीज भी बहुत कम होगी। एपल की योजना लैपटॉप की एक नई सीरीज भी लॉन्च करने की है। इसे MacBook Ultra कहा जा सकता है। इस MacBook सीरीज में OLED टचस्क्रीन दी जा सकती है। यह पहली बार होगा कि जब कंपनी के MacBook में टचस्क्रीन दी जाएगी। 

हालांकि, मेमोरी पार्ट्स की शॉर्टेज से इस लैपटॉप के लॉन्च को टाला जा सकता है। एपल की ओर से इन दोनों Ultra डिवाइसेज के लॉन्च की पुष्टि नहीं की गई है। मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में शिपमेंट्स में Apple का पहला रैंक है। दुनिया भर में लोकप्रिय आईफोन बनाने वाली इस कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग पांच प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। यह पहली बार है कि जब एपल ने एक वर्ष की पहली तिमाही में सबसे अधिक मार्केट शेयर हासिल किया है। कंपनी की iPhone 17 सीरीज को मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »