• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 4700mAh बैटरी वाले Google स्मार्टफोन पर 12000 का डिस्काउंट, ये है पूरा ऑफर

50MP कैमरा, 4700mAh बैटरी वाले Google स्मार्टफोन पर 12000 का डिस्काउंट, ये है पूरा ऑफर

Google Pixel 9 की खरीद पर इस वक्त काफी तगड़ा ऑफर आया है।

50MP कैमरा, 4700mAh बैटरी वाले Google स्मार्टफोन पर 12000 का डिस्काउंट, ये है पूरा ऑफर

Photo Credit: Google

Google Pixel 9 में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel 9 में 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • Google Pixel 9 में 4,700mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Google Pixel 9 की खरीद पर इस वक्त काफी तगड़ा ऑफर आया है। अगर आप यह स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट फ्लैगशिप पिक्सल फोन पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ धांसू बैंक ऑफर से अच्छी खासी बचत प्रदान कर रहा है। Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह फोन 4,700mAh की बैटरी से लैस है। यहां हम आपको Pixel 9 पर मिलने वाली ऑफर और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Google Pixel 9 Offers, Discount


फ्लिपकार्ट पर Google Pixel 9 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वर्जन 74,999 रुपये में लिस्ट किया है। जबकि अगस्त, 2024 में 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7 हजार रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 67,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 50,150 रुपये तक बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से कुल 12,000 रुपये तक सस्ता मिल सकता है)

Google Pixel 9 Features, Specifications


Google Pixel 9 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2424 पिक्सल, 60Hz-120Hz रिफ्रेश रेट, 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह फोन Tensor G4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। वहीं इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Qi सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप के मामले में Pixel 9 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 198 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस, ड्यूल बैंड जीएनएसएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Flagship build and design
  • Excellent display
  • Great cameras
  • Good battery life
  • AI features are fun
  • कमियां
  • Processor is still not great
  • Heats up
  • No longer compact
डिस्प्ले6.30 इंच
फ्रंट कैमरा10.5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2424 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »