• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारत में मजबूत स्थिति का गलत इस्तेमाल करने पर Google पर लगा 1,338 करोड़ रुपये का जुर्माना

भारत में मजबूत स्थिति का गलत इस्तेमाल करने पर Google पर लगा 1,338 करोड़ रुपये का जुर्माना

CCI ने बताया कि उसने गूगल से एक निश्चित समयसीमा में अपने तौर तरीकों में बदलाव करने को भी कहा है

भारत में मजबूत स्थिति का गलत इस्तेमाल करने पर Google पर लगा 1,338 करोड़ रुपये का जुर्माना

CCI ने गूगल को गलत कारोबारी तरीकों को बंद करने का निर्देश भी दिया है

ख़ास बातें
  • शिकायतें मिलने के बाद CCI ने इस मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया था
  • कॉम्पिटिशन एक्ट का सेक्शन 4 मजबूत स्थिति के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है
  • हाल ही में Google की भारत में पॉलिसी हेड ने इस्तीफा दे दिया था
विज्ञापन
ग्लोबल इंटरनेट सर्च कंपनी Google के भारत में एंड्रॉयड मोबाइल इकोसिस्टम में अपनी मजबूत स्थिति का गलत इस्तेमाल करने पर कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने 1,337 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। CCI ने गूगल को गलत कारोबारी तरीकों को बंद करने का निर्देश दिया है। 

CCI ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसने गूगल से एक निश्चित समयसीमा में अपने तौर तरीकों में बदलाव करने को भी कहा है। देश में एंड्रॉयड-बेस्ड स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करने वाले कई लोगों से शिकायतें मिलने के बाद CCI ने इस मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया था। एंड्रॉयड एक ओपन सोर्स मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसे स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEM) की ओर से इंस्टॉल किया जाता है। गलत कारोबारी तरीकों के आरोप दो एग्रीमेंट्स - मोबाइल एप्लिकेशन डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट और एंटी फ्रेगमेंटेशन एग्रीमेंट, जो Android OS के लिए OEM और गूगल के बीच किए जाते हैं। 

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूरे Google Mobile Suite का प्री-इंस्टालेशन अनिवार्य करना और इसे अन-इंस्टॉल करने का विकल्प नहीं होना डिवाइस मैन्युफैक्चरर्स के लिए एक अनुचित शर्त है और यह कॉम्पिटिशन कानून का उल्लंघन करती है। कॉम्पिटिशन एक्ट का सेक्शन 4 दबदबे वाली स्थिति के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है। गूगल ने ऑनलाइन सर्च मार्केट में अपनी दबदबे वाली स्थिति का गलत इस्तेमाल किया है जिससे इस सेगमेंट के अन्य ऐप्स को मार्केट का एक्सेस नहीं मिल रहा। इसके साथ ही गूगल ने Android OS के लिए ऐप स्टोर मार्केट में अपने दबदबे का फायदा उठाकर ऑनलाइन सर्च में अपनी पोजिशन को सुरक्षित किया है।

हाल ही में Google की भारत में पॉलिसी हेड Archana Gulati ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कुछ महीने पहले ही यह पोस्ट संभाली थी। गूगल में Archana के पास पब्लिक पॉलिसी एग्जिक्यूटिव्स की टीम की अगुवाई करने की जिम्मेदारी थी। यह टीम देश में कंपनी के लिए रेगुलेटरी जरूरतों की निगरानी करती है। कई वर्षों तक केंद्र सरकार की कर्मचारी रही Archana पिछले वर्ष मार्च तक सरकारी थिंक टैंक, नीति आयोग में डिजिटल कम्युनिकेशंसक के लिए ज्वाइंट सेक्रेटरी थी। इससे पहले वह CCI में भी एक वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर दो वर्ष तक काम कर चुकी हैं। बड़ी टेक कंपनियों ने केंद्र सरकार के कई पूर्व अधिकारियों को हायर किया है। इससे उन्हें डेटा और प्राइवेसी रेगुलेशन के साथ ही कॉम्पिटिशन लॉ की शर्तों को पूरा करने में मदद मिलती है। हाल ही में Google को सरकार ने गैर कानूनी लेंडिंग ऐप्स का इस्तेमाल रोकने के लिए कड़े नियम लागू करने के लिए कहा था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »