• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Google की भारत में कानूनी मुश्किलों के बीच कंपनी की पॉलिसी हेड Archana Gulati का इस्तीफा

Google की भारत में कानूनी मुश्किलों के बीच कंपनी की पॉलिसी हेड Archana Gulati का इस्तीफा

Archana पिछले वर्ष मार्च तक सरकारी थिंक टैंक, नीति आयोग में डिजिटल कम्युनिकेशंसक के लिए ज्वाइंट सेक्रेटरी थी

Google की भारत में कानूनी मुश्किलों के बीच कंपनी की पॉलिसी हेड Archana Gulati का इस्तीफा

गूगल के बिजनेस के तरीके, एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम, इन-ऐप पेमेंट सिस्टम की जांच की जा रही है

ख़ास बातें
  • गूगल देश में कम से कम दो एंटीट्रस्ट मामलों के फैसले का इंतजार कर रही है
  • Archana इससे पहले प्रधानमंत्री के सरकारी थिंक टैंक के साथ जुड़ी थी
  • बड़ी टेक कंपनियों ने केंद्र सरकार के कई पूर्व अधिकारियों को हायर किया है
विज्ञापन
इंटरनेट सर्च कंपनी Google की भारत में पॉलिसी हेड Archana Gulati ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कुछ महीने पहले ही यह पोस्ट संभाली थी। अमेरिकी टेक कंपनी गूगल देश में कम से कम दो एंटीट्रस्ट मामलों के फैसले का इंतजार कर रही है। Archana इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकारी थिंक टैंक के साथ काम कर चुकी हैं।

Reuters ने दो सूत्रों के हवाले से दी रिपोर्ट में Reuters के इस्तीफे के कारणों की जानकारी नहीं दी है। इस बारे में Archana ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। गूगल को चलाने वाली कंपनी Alphabet ने भी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। गूगल को भारत में एंटीट्रस्ट मामलों के साथ ही टेक सेक्टर के लिए कड़े रेगुलेशंस का सामना भी करना पड़ रहा है। कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) स्मार्ट टीवी मार्केट में गूगल के बिजनेस के तरीके, इसके एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और इन-ऐप पेमेंट सिस्टम की जांच कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि इस बारे में जल्द ही CCI का फैसला आ सकता है। 

गूगल में Archana के पास पब्लिक पॉलिसी एग्जिक्यूटिव्स की टीम की अगुवाई करने की जिम्मेदारी थी। यह टीम देश में कंपनी के लिए रेगुलेटरी जरूरतों की निगरानी करती है। कई वर्षों तक केंद्र सरकार की कर्मचारी रही Archana पिछले वर्ष मार्च तक सरकारी थिंक टैंक, नीति आयोग में डिजिटल कम्युनिकेशंसक के लिए ज्वाइंट सेक्रेटरी थी। इससे पहले वह CCI में भी एक वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर दो वर्ष तक काम कर चुकी हैं।  बड़ी टेक कंपनियों ने केंद्र सरकार के कई पूर्व अधिकारियों को हायर किया है। इससे उन्हें डेटा और प्राइवेसी रेगुलेशन के साथ ही कॉम्पिटिशन लॉ की शर्तों को पूरा करने में मदद मिलती है। हाल ही में Google को सरकार ने गैर कानूनी लेंडिंग ऐप्स का इस्तेमाल रोकने के लिए कड़े नियम लागू करने के लिए कहा है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ((MeitY) और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI) ने गूगल को इन ऐप्स पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है। डिजिटल लेंडिंग सेगमेंट में धोखाधड़ी के मामले बढ़ने के बाद RBI ने हाल ही में लेंडर्स से डिजिटल लेंडिंग सर्विसेज के लिए कड़े नियम बनाने को कहा था। 

इसका उद्देश्य बॉरोअर्स को जालसाजी से सुरक्षित करना था। गूगल ने फाइनेंशियल सर्विसेज ऐप्स के लिए अपनी स्टोर डिवेलपर प्रोग्राम पॉलिसी में बदलाव किया है। इसमें पर्सनल लोन ऐप्स के लिए अतिरिक्त शर्तें शामिल हैं। गैर कानूनी डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स पर लगाम लगाने के लिए सरकार और RBI ने गूगल से स्क्रूटनी बढ़ाने और यह पक्का करने के लिए कहा है कि केवल रेगुलेटर से स्वीकृति वाले लोन ऐप्स ही गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हों। इसके साथ ही गूगल से इन ऐप्स के वेबसाइट्स और डाउनलोड के अन्य जरियों से डिस्ट्रीब्यूशन को भी कम करने के लिए कहा गया है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »