Facebook ने लगाई जॉब्स पर रोक, कंपनी के प्रॉफिट में हो रही कमी

कंपनी के प्रमुख Mark Zuckerberg ने यह जानकारी दी है। फेसबुक को चलाने वाली मेटा को इस वर्ष पहली बार तिमाही रेवेन्यू में गिरावट और घटते प्रॉफिट का सामना करना पड़ा है

Facebook ने लगाई जॉब्स पर रोक, कंपनी के प्रॉफिट में हो रही कमी

इकोनॉमिक स्लोडाउन के कारण बड़ी टेक कंपनियों के बिजनेस पर असर पड़ा है

ख़ास बातें
  • कंपनी को पहली बार तिमाही रेवेन्यू और प्रॉफिट में कमी हुई है
  • मेटा ने स्लोडाउन का बड़ा असर होने की भी चेतावनी दी है
  • कुछ अन्य टेक कंपनियों ने भी कॉस्ट घटाने के उपाय किए हैं
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook को चलाने वाली Meta ने इकोनॉमिक स्लोडाउन के कारण हायरिंग पर रोक लगाने का फैसला किया है। कंपनी के प्रमुख Mark Zuckerberg ने एक मीटिंग के दौरान यह जानकारी दी है। कंपनी को इस वर्ष पहली बार तिमाही रेवेन्यू में गिरावट और घटते प्रॉफिट का सामना करना पड़ा है।

Wall Street Journal ने एक रिपोर्ट में बताया कि Meta ने कॉस्ट में कम से कम 10 प्रतिशत की कटौती के लिए हायरिंग रोकने का फैसला किया है। कंपनी ने कई वर्षों से लगातार ग्रोथ की थी लेकिन इस वर्ष की शुरुआत में उसके प्रति दिन के यूजर्स में पहली बार कमी हुई थी। Meta ने हायरिंग को रोकने के फैसले पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। Zuckerberg ने एनालिस्ट्स को बताया, "यह मुश्किल दौर है और मुझे कम रिसोर्सेज के साथ अधिक काम करने की उम्मीद है।" इकोनॉमिक स्लोडाउन के कारण बड़ी टेक कंपनियों के बिजनेस पर असर पड़ा है। इस वजह से मार्केटिंग के बजट में भी कमी की जा रही है। बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने भी इस वर्ष वर्कफोर्स घटाने की घोषणा की है। 

इससे पहले जुलाई में Meta ने इस वर्ष इंजीनियर्स की हायरिंग में कम से कम 30 प्रतिशत की कमी करने का फैसला किया था। इस बारे में Zuckerberg ने एंप्लॉयीज को बताया था कि कंपनी ने हायरिंग के अपने टारगेट को घटाया है। इसके साथ ही उन्होंने स्लोडाउन का बड़ा असर होने की भी चेतावनी दी थी। 

Zuckerberg को कंपनी की रीब्रांडिंग और मेटावर्स पर फोकस बढ़ाने से भारी नुकसान हुआ है। इस वर्ष उनकी वेल्थ लगभग आधी कम हो गई है। उनकी नेटवर्थ ग्लोबल बिलिनेयर्स में 20वें स्थान पर है, जो पिछले आठ वर्षों में सबसे निचला रैंक है। Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, Zuckerberg की वेल्थ में लगभग 71 अरब डॉलर की कमी हुई है। उनकी कुल वेल्थ लगभग 56 अरब डॉलर की रह गई है। दो वर्ष पहले तक वह ग्लोबल बिलिनेयर्स में Jeff Bezos और Bill Gates के बाद तीसरे स्थान पर थे। पिछले वर्ष सितंबर में उनकी कंपनी के शेयर का प्राइस 382 डॉलर पर पहुंचने के साथ Zuckerberg की वेल्थ बढ़कर लगभग 142 अरब डॉलर हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी का नाम Facebook Inc से बदलकर Meta कर दिया था। इसके साथ ही जकरबर्ग के लिए मुश्किलों की शुरुआत हो गई थी। कंपनी ने फरवरी में बताया था कि फेसबुक के यूजर्स में कोई बढ़ोतरी हुई है। इसके शेयर के प्राइस में भी भारी गिरावट आई थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »