Twitter में अगले सप्ताह दोबारा वर्कर्स की छंटनी कर सकते हैं Elon Musk

इस महीने की शुरुआत में मस्क ने वर्कर्स के वर्क फ्रॉम होम या रिमोट लोकेशन से वर्क पर बैन लगा दिया था

Twitter में अगले सप्ताह दोबारा वर्कर्स की छंटनी कर सकते हैं Elon Musk

कंपनी को टेकओवर करने वाले मस्क ने वर्कर्स को मुश्किल दौर के लिए तैयार रहने की सलाह दी थी

ख़ास बातें
  • इससे पहले मस्क ने रिमोट लोकेशन से वर्क पर बैन लगाया था
  • उनका कहना था कि वह ऐसी व्यवस्था के खिलाफ हैं
  • ट्विटर के स्टाफ से कड़ी मेहनत करने या इस्तीफा देने को कहा गया था
विज्ञापन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने के बाद से Elon Musk इसमें बड़े बदलाव कर रहे हैं। ट्विटर को टेकओवर करने के बाद उन्होंने कंपनी के टॉप मैनेजमेंट को हटा दिया था और लगभग आधे स्टाफ की छंटनी की थी। अगले सप्ताह वह दोबारा बड़ी संख्या में वर्कर्स को कंपनी से बाहर कर सकते हैं। 

पिछले सप्ताह मस्क ने ट्विटर के स्टाफ को एक मैसेज दिया था। उन्होंने वर्कर्स से यह तय करने के लिए कहा था कि वे कंपनी में अधिक घंटों तक काम करना चाहते हैं या तीन महीने की सेवरेंस पे लेकर इस्तीफा देंगे। इसके लिए स्टाफ को एक लिंक को क्लिक करने के लिए कहा गया था। इस लिंक में लिखा था कि इसकी पुष्टि करें कि 'आप नए ट्विटर का हिस्सा बनना चाहते हैं।' इस लिंक को क्लिक नहीं करने वाले वर्कर्स का कंपनी से इस्तीफा माना जाएगा। इसके बाद कंपनी की टेक्निकल डिविजन से बहुत से वर्कर्स ने इस्तीफा देने का फैसला किया था। Bloomberg न्यूज एजेंसी ने ट्विटर के कुछ वर्कर्स के हवाले से दी रिपोर्ट में बताया है कि मस्क ने अपनी सेल्स और पार्टनरशिप्स डिविजन से छंटनी करने का फैसला किया है। 

हालांकि, ट्विटर में मार्केटिंग और सेल्स की हेड Robin Wheeler ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है। इसी तरह पार्टनरशिप्स डिविजन को संभालने वाली Maggie Suniewick ने भी इससे मना किया था। इसके नतीजे में मस्क ने इन दोनों को कंपनी से बाहर कर दिया। 

इस महीने की शुरुआत में मस्क ने वर्कर्स के वर्क फ्रॉम होम या रिमोट लोकेशन से वर्क पर बैन लगा दिया था। उन्होंने इसके साथ ही वर्कर्स को मुश्किल दौर के लिए तैयार रहने की सलाह दी थी। उनका कहना था कि इकोनॉमी की स्थिति और यह विज्ञापनों पर निर्भर ट्विटर जैसी कंपनी पर कैसे असर डालेगी इसे नजरअंदाज करने का कोई तरीका नहीं है। इसके अलावा उन्होंने Twitter Blue सब्सक्रिप्शन का प्राइस बढ़ाकर आठ डॉलर कर दिया है है। इससे पहले ट्विटर के वर्कर्स के लिए स्थायी तौर पर कहीं से भी वर्क करने की व्यवस्था थी। कंपनी ने महामारी के दौरान रिमोट लोकेशन से वर्क की शुरुआत की थी। मस्क ने कहा था कि वह ऐसी व्यवस्था के खिलाफ हैं और प्रत्येक मामले के आधार पर इसकी अनुमति दी जाएगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »