• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Delhi Pollution : दिल्‍ली के कई इलाकों में AQI 100 से नीचे, एक रात में कैसे हुआ ‘चमत्‍कार’? जानें

Delhi Pollution : दिल्‍ली के कई इलाकों में AQI 100 से नीचे, एक रात में कैसे हुआ ‘चमत्‍कार’? जानें

Delhi AQI : दिल्‍ली के ज्‍यादातर इलाकों में बारिश दर्ज की गई। नोएडा, गुरुग्राम और आसपास में भी हल्‍की से मध्‍यम बारिश देखी गई।

Delhi Pollution : दिल्‍ली के कई इलाकों में AQI 100 से नीचे, एक रात में कैसे हुआ ‘चमत्‍कार’? जानें

Photo Credit: @saransh_sidhu ट्विटर हैंडल से।

इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने अनुमान लगाया है कि हल्की बारिश से दिवाली से पहले वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार होने का अनुमान है।

ख़ास बातें
  • दिल्‍ली के एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स में हुआ सुधार
  • बारिश के बाद वायु प्रदूषण के स्‍तर में गिरावट
  • दिवाली से कुछ साफ हुआ राजधानी का मौसम
विज्ञापन
Delhi Pollution AQI : दिल्‍ली में एक रात में जादू हो गया! कई हफ्तों से जहरीले वायु प्रदूषण के साथ घुट रही दिल्‍ली और एनसीआर की जनता ने शुक्रवार की सुबह कुछ बेहतर हवा में सांस ली। दरअसल, गुरुवार रात राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया। रात भर हवा के साथ हुई बारिश के कारण दिल्‍ली का वायु प्रदूषण कम हो गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार शाम दिल्ली में एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स 437 था, जो शुक्रवार सुबह 7 बजे 408 और फिर दो घंटे बाद 9 बजे 376 पर आ गया। 

दिल्‍ली के ज्‍यादातर इलाकों में बारिश दर्ज की गई। नोएडा, गुरुग्राम और आसपास में भी हल्‍की से मध्‍यम बारिश देखी गई। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने अनुमान लगाया है कि हल्की बारिश से दिवाली से पहले वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार होने का अनुमान है। 

दिल्‍ली में बारिश वेस्‍टर्न डिस्‍टरबेंस की वजह से आई। स्‍काईमेट के एक वीडियो के अनुसार, मॉनसून के विदा लेने के बाद वेस्‍टर्न डिस्‍टरबेंस अपना प्रभाव दिखाना शुरू करते हैं। इनके असर से उत्तर भारत के हिमालयी राज्‍यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होती है। 

मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि दिल्‍ली के कई इलाकों में AQI का लेवल 100 से नीचे आ गया है। सेंट्रल पल्‍यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के हवाले से कहा जा रहा है कि शुक्रवार सुबह दिल्‍ली के अशोक विहार में एक्‍यूआई 67, पंजाबी बाग में 57, आईटीओ में 92 रिकॉर्ड हुआ। आनंद विहार में भी यह 72 पर पहुंच गया। 

खबर लिखे जाने के दौरान aqicn.org पर दिल्‍ली के कई इलाकों का AQI 100 से नीचे पाया गया। आईटीआई शाहदरा में यह 92 पर था। इसका मतलब है कि बारिश ने दिल्‍ली वालों को प्रदूषण से काफी हद तक राहत पहुंचाई है। पीटीआई के अनुसार, AQI शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 450 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »