VIP कारों में सायरन के बजाय बजेगा मधुर संगीत!

ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी ने बताया है कि वह VIP कारों से सायरन हटाने की योजना बना रहे हैं

VIP कारों में सायरन के बजाय बजेगा मधुर संगीत!

Photo Credit: यह एक सांकेतिक इमेज है

इससे साउंड पॉल्यूशन पर नियंत्रण किया जा सकेगा

ख़ास बातें
  • VIP कारों से सायरन हटाने की योजना बनाई जा रही है
  • इसके बजाय बांसुरी जैसे वाद्ययंत्रों की धुनें बजाने का प्रपोजल है
  • केंद्र सरकार जल्द यह फैसला लागू कर सकती है
विज्ञापन
देश में अक्सर किसी VIP के सड़क से गुजरने पर उनके व्हीकल में लगा तेज आवाज वाला सायरन लोगों को परेशान करता है। इस समस्या को जल्द समाप्त किया जा सकता है। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी ने बताया है कि वह VIP कारों से सायरन हटाने की योजना बना रहे हैं। VIP को ले जाने वाले व्हीकल्स से रेड लाइट्स हटाने के बाद केंद्र सरकार का यह एक अन्य बड़ा कदम होगा। 

गडकरी ने प्रपोजल दिया है कि VIP कारों पर तेज आवाज वाले सायरन के बजाय म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स की मधुर धुनें बजाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम से साउंड पॉल्यूशन पर नियंत्रण किया जा सकेगा। महाराष्ट्र के पुणे में एक फ्लाइओवर का उद्धाटन करने के बाद गडकरी ने कहा, "साउंड पॉल्यूशन पर नियंत्रण करना बहुत महत्वपूर्ण है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे VIP को ले जाने वाले व्हीकल्स से लाल बत्ती को समाप्त करने का मौका मिला था। मैं अब इन व्हीकल्स के सायरन को हटाने की योजना बना रहा हूं।" 

उन्होंने बताया कि वह तेज आवाज वाले सायरन की जगह म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स का मधुर संगीत बजाना चाहते हैं। गडकरी ने कहा, "मैं एक पॉलिसी बना रहा हूं जिसमें सायरन की जगह बांसुरी, तबला और शंख की आवाज होगी। मैं चाहता हूं कि लोगों को नॉयस पॉल्यूशन से छुटकारा मिले।" पिछले वर्ष गडकरी ने सभी पैसेंजर कारों (M1) कैटेगरी में न्यूनतम छह एयरबैग्स को अनिवार्य करने का फैसला किया था। हालांकि, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने इससे व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ने के कारण सरकार से इस नियम पर दोबारा विचार करने का निवेदन किया था। 

केंद्र सरकार की ओर से इस बारे में जारी ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में कहा गया है कि M1 कैटेगरी (8 सीटों तक) के व्हीकल्स में कम से कम छह एयरबैग्स लगाने होंगे। इस नियम का असर बजट से मिड-रेंज व्हीकल्स पर पड़ेगा जिनमें पिछली सीट पर पैसेंजर्स के लिए एयरबैग्स नहीं होते। इस नियम के लागू होने के बाद पैसेंजर्स के लिए व्हीकल्स में सेफ्टी बढ़ जाएगी। पैसेंजर कारों के लिए दो एयरबैग्स पहले से अनिवार्य हैं। चार एयरबैग्स और जोड़ने की औसत कॉस्ट 8,000-10,000 रुपये होगी। प्रत्येक एयरबैग की कॉस्ट 1,800-2,000 रुपये के बीच होती है। इसके अलावा ऑटोमोबाइल कंपनियों को मॉडिफिकेशन पर भी खर्च करना होगा। इससे व्हीकल की कॉस्ट लगभग 30,000 रुपये बढ़ सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »