ChatGPT से हर कोई कर सकेगा बात! कंपनी ने खास फीचर को Free किया, जानें

ChatGPT voice feature : इसी साल सितंबर में ओपनएआई ने चैटजीपीटी में वॉयस और इमेज फीचर पेश किए थे।

ChatGPT से हर कोई कर सकेगा बात! कंपनी ने खास फीचर को Free किया, जानें

जिन यूजर्स के पास चैटजीपीटी प्लस की मेंबरशिप नहीं है, वो भी चैटजीपीटी वॉयस फीचर को यूज कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • चैटजीपीटी का वॉयस फीचर फ्री कर दिया गया है
  • अब हर कोई इस फीचर को कर सकता है इस्‍तेमाल
  • सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर कंपनी ने दी जानकारी
विज्ञापन
OpenAI बीते कई दिनों से खबरों में है। यह वही कंपनी है, जिसने आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ‘ChatGPT' को बनाया है। ओपनएआई के एक को-फाउंडर सैम ऑल्‍टमैन को बीते शुक्रवार अचानक कंपनी से बाहर कर दिया गया। सैकड़ों कर्मचारियों ने फैसले के खिलाफ इस्‍तीफे की धमकी दे डाली, तो आनन-फानन में सैम ऑल्‍टमैन को वापस लाया गया। इन अत्‍प्रयाशित घटनाओं के बीच कंपनी ने ऐलान किया है कि उसका नया चैटजीपीटी वॉयस फीचर (ChatGPT voice feature) फ्री यूजर्स के साथ ही सभी के लिए उपलब्‍ध है। 

इसी साल सितंबर में ओपनएआई ने चैटजीपीटी में वॉयस और इमेज फीचर पेश किए थे। हालांकि इन्‍हें चैटजीपीटी के प्‍लस और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए लाया गया था। अब कंपनी ने कहा है कि जिन यूजर्स के पास चैटजीपीटी प्लस की मेंबरशिप नहीं है, वो भी चैटजीपीटी वॉयस फीचर को यूज कर सकते हैं। इसका मतलब है कि चैटबॉट के साथ अब वॉयस के जरिए भी कनेक्‍ट हुआ जा सकता है। 

ओपनएआई ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में लिखा, वॉयस के साथ चैटजीपीटी अब सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्‍ध है। अपने फोन में डाउनलोड करें ऐप और बातचीत को हेडफोन आइकन पर टैप करके शुरू करें। ओपनएआई ने बताया कि यूजर्स 5 अलग-अलग आवाजों को सिलेक्‍ट करके जुड़ सकते हैं।  
 
 

ChatGPT क्या है? (What is ChatGPT?)

यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस चैटबॉट है। चैटबॉट आपके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब ऐसे देता है, मानों आपने उस प्रश्न को किसी इंसान से पूछा हो। यह एक तरह से वैसे ही काम करता है, जैसे Google Assistant या Amazon Alexa काम करते हैं।

 

OpenAI कैसे काम करता है? (How OpenAI works?)

ओपनएआई का कहना है कि उनका चैटजीपीटी मॉडल, रीइन्फोर्समेंट लर्निंग फ्रॉम ह्यूमन फीडबैक (RLHF) नाम की मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल करके डेवलप किया गया है। यह पूछे गए सवाल को सिम्युलेट कर सकता है और निरंतर चलने वाली प्रश्नों का उत्तर देने में भी सक्षम है। कंपनी का कहना है कि यह गलतियों को स्वीकार कर सकता है, गलत सवालों को चुनौती दे सकता है और अनुचित अनुरोधों को अस्वीकार कर सकता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »