कैब सर्विस देने वाली ऐप्स के एंड्रॉयड और Apple डिवाइसेज के बीच किराए के अंतर की होगी जांच

हाल ही में CCPA ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ola Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सर्विस में कमियों को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतों पर भी कार्रवाई की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2024 23:44 IST
ख़ास बातें
  • CCPA को इस मामले की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है
  • कैब सर्विसेज देने वाले ऐप्स के खिलाफ अधिक किराया वसूलने की शिकायतें हैं
  • इससे पहले CCPA ने ओला इलेक्ट्रिक को भी शिकायतों पर नोटिस दिया था

इस मामले में CCPA को जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है

ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने वाली कंपनियों के खिलाफ Android और Apple के डिवाइसेज के लिए अलग किराया वसूलने की शिकायतों पर कार्रवाई हो सकती है। केंद्र सरकार ने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ( CCPA) को इस मामले की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है। CCPA को इस बारे में जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। 

कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्टर Pralhad Joshi ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया, "यह शुरुआती नजर में कारोबार का अनुचित तरीका दिख रहा है।" उन्होंने इसे कंज्यूमर्स के पारदर्शिता के अधिकार का बड़ा उल्लंघन करार दिया है। CCPA की ओर से से फूड डिलीवरी और टिकट बुकिंग ऐप्स की भी जांच की जाएगी। जोशी का कहना था कि कंज्यूमर्स के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
Advertisement

हाल ही में CCPA ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ola Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सर्विस में कमियों को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतों पर भी कार्रवाई की थी। CCPA ने ओला इलेक्ट्रिक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) को इस मामले का ऑडिट करने का निर्देश दिया था। इसके बाद ओला इलेक्ट्रिक ने बताया था कि कंपनी ने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी की ओर से जारी किए गए कारण बताओ नोटिस पर जरूरी जानकारी और स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए हैं। कंपनी ने कहा था कि CCPA के पास कस्टमर्स की ओर से दर्ज कराई गई लगभग 10,644 शिकायतों में से उसने 99.1 प्रतिशत शिकायतों का समाधान कर दिया है। 

कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रिपेयर में एक दिन से अधिक लगने पर बैकअप इलेक्ट्रिक स्कूटर और कैब कूपंस देने की भी पेशकश की थी। इस महीने की शुरुआत में CCPA ने कंज्यूमर्स के अधिकारों के कथित उल्लंघन और अनुचित कारोबारी तरीकों पर कंपनी को दिए गए नोटिस को लेकर अतिरिक्त दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा था। ओला इलेक्ट्रिक को 4 दिसंबर को इस बारे में CCPA की ओर से ईमेल भेजी गई थी। कंपनी को इस ईमेल में मांगी गई जानकारी 15 दिन में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.