एयरटेल की 5G और ब्रॉडबैंड सर्विस होगी बेहतर, Nokia, Qualcomm को दिया कॉन्ट्रैक्ट

भारती एयरटेल ने अपने 5G नेटवर्क की कवरेज को बढ़ाने की तैयारी की है। डेटा की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने कवरेज बढ़ाने की योजना बनाई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 फरवरी 2025 19:56 IST
ख़ास बातें
  • भारती एयरटेल ने अपने 5G नेटवर्क की कवरेज को बढ़ाने की तैयारी की है
  • कंपनी ने 4G नेटवर्क में नया इनवेस्टमेंट नहीं करने का फैसला किया है
  • पिछली तिमाही के अंत कंपनी के पास 12 करोड़ सब्सक्राइबर्स का 5G बेस था

पिछली तिमाही के अंत में कंपनी के पास 12 करोड़ सब्सक्राइबर्स का 5G बेस था

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel ने अपने 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) और WiFi सॉल्यूशंस को बेहतर बनाने के लिए Nokia और Qualcomm को एक कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत, फिनलैंड की नोकिया के 5G FWA और  Wi-Fi 6 एक्सेस प्वाइंट डिवाइसेज की 'मेक इन इंडिया' मिशन के अनुसार देश में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। 

हालांकि, इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू की जानकारी नहीं मिली है। इससे उन क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड की उपलब्धता बढ़ेगी जहां फाइबर कनेक्टिविटी सीमित या उपलब्ध नहीं है। भारती एयरटेल को नोकिया अपने 5G FWA आउटडोर गेटवे रिसीवर और वाई-फाई 6 एक्सेस प्वाइंट की सप्लाई की जाएगी। इन डिवाइसेज में Qualcomm के Modem-RF और वाई-फाई 6 चिपसेट का इस्तेमाल होगा। 
Advertisement

भारती एयरटेल ने अपने 5G नेटवर्क की कवरेज को बढ़ाने की तैयारी की है। डेटा की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने कवरेज बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके साथ ही भारती एयरटेल ने 4G नेटवर्क में नया इनवेस्टमेंट नहीं करने का फैसला भी किया है। हाल ही में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Gopal Vittal ने बताया था, "5G कवरेज का एक्सपैंशन योजना के अनुसार चल रहा है। पिछली तिमाही के अंत में हमारे पास 12 करोड़ सब्सक्राइबर्स का 5G बेस था। स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट्स में 5G स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गई है। हमें इससे फायदा मिल रहा है।" उन्होंने कहा था कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारती एयरटेल के कैपिटल एक्सपेंडिचर में कमी हुई है। पिछली तिमाही में कंपनी ने अपना नेटवर्क बढ़ाने और कस्टमर्स का एक्सपीरिएंस बेहतर करने के लिए लगभग 5,200 टावर और लगभग 16,300 मोबाइल ब्रॉडबैंड स्टेशन इंस्टॉल किए हैं। 

हाल ही में Bharti Enterprises ने बताया था कि वह सैटेलाइट टेलीकॉम सर्विस शुरू करने के लिए तैयार है। इस सर्विस के लिए केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। बिलिनेयर Elon Musk की कंपनी Starlink ने भी सरकार से सैटेटलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च करने के लिए अनुमति मांगी है। Bharti Enterprises के वाइस चेयरमैन, Rajan Bharti Mittal ने कहा था, "हम स्पेक्ट्रम एलोकेशन का इंतजार कर रहे हैं। गुजरात और तमिलनाडु में हमारे दो स्टेशंस तैयार हैं। अनुमति मिलने के बाद हम इस सर्विस को लॉन्च करेंगे।" 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.