Bajaj Auto के एक्सपोर्ट में कमजोरी से 11 प्रतिशत गिरी सेल्स

पिछले महीने बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 38 प्रतिशत घटकर 1,26,935 यूनिट्स का रहा। इसका असर कंपनी की सेल्स पर पड़ा है

Bajaj Auto के एक्सपोर्ट में कमजोरी से 11 प्रतिशत गिरी सेल्स

कंपनी की देश में टू-व्हीलर होलसेल्स लगभग 25 प्रतिशत बढ़कर 1,20,335 यूनिट्स की रही

ख़ास बातें
  • बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 38 प्रतिशत घटकर 1,26,935 यूनिट्स का रहा
  • कंपनी की कमर्शियल व्हीकल की होलसेल्स बढ़कर 44,870 यूनिट्स हो गई
  • बजाज ऑटो अपनी Pulsar 220F का नया वर्जन लाने की योजना बना रही है
विज्ञापन
देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Bajaj Auto की फरवरी में कुल होलसेल्स 11 प्रतिशत गिरकर 2,80,226 यूनिट्स की रही। कंपनी के लिए यह आंकड़ा पिछले वर्ष के इसी महीने में 3,16,020 यूनिट्स का था। हालांकि, बजाज ऑटो की देश में कुल सेल्स 36 प्रतिशत बढ़कर 1,53,291 यूनिट्स हो गई। 

कंपनी को एक्सपोर्ट में गिरावट से नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले महीने बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 38 प्रतिशत घटकर 1,26,935 यूनिट्स का रहा। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 2,03,273 यूनिट्स था। कंपनी की देश में टू-व्हीलर होलसेल्स लगभग 25 प्रतिशत बढ़कर 1,20,335 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 96,523 यूनिट्स की थी। इसके टू-व्हीलर एक्सपोर्ट में लगभग 37 प्रतिशत की कमी हुई है। कंपनी की कमर्शियल व्हीकल की होलसेल्स 22 प्रतिशत बढ़कर 44,870 यूनिट्स पर पहुंच गई। 

बजाज ऑटो अपनी Pulsar 220F का नया वर्जन लाने की योजना बना रही है। इसे देश का सबसे लोकप्रिय टू-व्हीलर कहा जाता है। पिछले महीने बजाज ऑटो और स्विट्जरलैंड के स्पोर्ट्स बाइक ब्रांड KTM ने ज्वाइंट वेंचर नें 10 लाख KTM मोटरसाइकिल के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की है। भारत में KTM की मोटरसाइकिलें बजाज ऑटो के महाराष्ट्र में पुणे के निकट चाकन प्लांट में बनाई जाती हैं। इस प्लांट में प्रति वर्ष 2 लाख KTM बाइक्स की मैन्युफैक्चरिंग की जा सकती है।  

दोनों कंपनियों के बीच 15 वर्ष पहले पार्टनरशिप हुई थी। इसके तहत प्रोडक्शन की शुरुआत में लगभग 10 वर्ष पहले KTM 200 Duke से की गई थी। इसके बाद से बजाज ऑटो का प्लांट KTM के लिए 125-373 cc की बाइक्स के लिए प्रोडक्शन हब बन गया है। इन बाइक्स की बड़ी संख्या में बिक्री भारत में होती है और इनका कई देशों में एक्सपोर्ट भी किया जाता है। बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर, Rajiv Bajaj ने कहा था, "मोटरसाइकिल हमारी ताकत है और 10 लाख KTM मोटरसाइकिलों का प्रोडक्शन इसका सबूत है।" KTM ब्रांड की मालिक Pierer Mobility के CEO, Stefan Pierer का कहना था, "यह KTM और बजाज ऑटो दोनों कंपनियों के लिए एक यादगार अवसर है। हम सफलता के चार स्तंभों का पालन करते हैं। इनमें एक ग्लोबल एंटिटी के तौर पर कार्य करना, लगातार इनोवेशन करना, सही टैलेंट को लाना और दुनिया भर में अलग ब्रांड्स बनाना शामिल हैं।" 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »